विश्व के प्रमुख संगठन-1(Major Organizations of the World-1) - GK Study

Breaking

विश्व के प्रमुख संगठन-1(Major Organizations of the World-1)


विश्व के प्रमुख संगठन तथा उनकी जानकारी पार्ट -

1. अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) ::  इसकी स्थापना 1947 में हुई और इसका मुख्यालय मोंट्रियल (कनाडा) में है 
इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय नागरिक वायु सेवा एवं उड्डयन के क्षेत्र में विश्व के विभिन्न राष्ट्रों में एक अंतरराष्ट्रीय सहमति को स्थापित करना एवं उसके सहयोग को बढ़ावा देना है

2.  विश्व डाक संघ (WPU) :: इसकी स्थापना 18 सो 74 में की गई थी और इसका मुख्यालय बर्न  (स्विजरलैंड) में है
 इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय डाक व्यवस्था में सुधार करना तथा उसे अधिक सक्षम बनाना है 

3. अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) ::  इसकी स्थापना 1934 में की गई और इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में है 
इस संगठन का उद्देश्य टेलीफोन रेडियो एवं दूरसंचार के अन्य साधनों के प्रयोग का समन्वय करना है एवं उनकी लागत सुरक्षा एवं कार्यान्वयन को एक समान रूप प्रदान करना है 

4. विश्व मौसम विज्ञान संगठन(WMO) :: इसकी स्थापना 1951 में हुई और इसका मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में हे  
इसका उद्देश्य मौसम के अध्ययन में विकसित विधियों का प्रयोग करना एवं मौसम पर सूचना के सामान्य प्रतिमान स्थापित करना है 



5. अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) :: इसकी  की स्थापना 1948 में हुई और इसका मुख्यालय लंदन (ब्रिटेन) में है 
इसका उद्देश्य समुद्री संचार में सुरक्षा को बढ़ावा देना तथा भेदभाव के समुद्री संचार के माध्यम से व्यापार को बढ़ावा देना है 

6. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) :: यह संयुक्त राष्ट्र के अभिकरण में सर्वाधिक व्रत एवं बहुपक्षीय विकास कार्यक्रमों से युक्त है इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है 
इसका उद्देश्य आर्थिक विकास एवं औद्योगिक विस्तार के कार्यक्रमों के लिए वित्तीय एवं तकनीकी सहायता देना है 

7. जनसंख्या नियंत्रण हेतु राष्ट्र कोष (UNFPA) :: यह 1967 में स्थापित हुआ और इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है |  इस संस्था का उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार नियोजन के कार्यक्रमों को समन्वित करना एवं उन्हें प्रोत्साहन देना है 


8. अंतरराष्ट्रीय शरणार्थी संगठन(UNHCR) :: इसकी  स्थापना 1948 में की गई और इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में है 
इसका उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों की सहायता करना है जिन्हें किसी कारणवश अपनी मातृभूमि छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़े यह संस्था ऐसे व्यक्तियों को संरक्षण प्रदान करती है और शरणार्थी समस्या को हटाने के लिए प्रयास करती है



9.संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल संकट कोष ::  द्वितीय विश्व युद्ध के उपरांत शिशुओं  को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इसकी स्थापना 1946 में संयुक्त राष्ट्र बाल आघात कोष  के रूप में की गई|  जिसे बाद में संशोधित करके संयुक्त राष्ट्र बाल संकट कोष  कर दिया गया यह अपने संक्षिप्त नाम यूनिसेफ (UNICEF) के रूप में लोकप्रिय है 130 राष्ट्रों का एक कार्यकारी मंडल इसका संचालन करता है यह एक अर्थशास्त्री संस्था है इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य एवं पोषण आदि कार्यक्रमों के माध्यम से बाल कल्याण कार्यों को प्रोत्साहन देना है इसके अतिरिक्त भूकंप बाढ़ आदि परिस्थितियों में शिशुओं और उनकी माताओं के लिए अपेक्षित सहायता करना है 1965 में इसे शांति का नोबेल पुरस्कार दान किया गया



"बचे हुए संगठन की जानकारी आप अगले पोस्ट में प्राप्त करेंगे धन्यवाद !!!!"
**For more information like this pleas visit our website dally and subscribe this website thank you**


     
                       

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें