Important facts related to biology in Hindi PART-11 - GK Study

Breaking

Important facts related to biology in Hindi PART-11

 जीव विज्ञानं से सम्बंधित महत्पूर्व तथ्य हिंदी  में NTPC , RAILWAY GROUP-D , SSC , IBPS , STATE PSC के लिए उपयोगी पार्ट-11 







01   *प्रकाश संश्लेषण की दर लाल रंग के प्रकाश मे सबसे अधिक एवं बैगनी रंग के प्रकाश में सबसे कम होता है |

02   *प्रकाश संश्लेषण की क्रिया एक उपचयन एवं अपचयन की अभिक्रिया है | इसमें जल का उपचयन आक्सीजन के बनने में तथा कार्बन डाई आक्साइड का अपचयन ग्लूकोज के निर्माण में होता है |

03   *आक्सिंस नामक पादप हार्मोन पौधों की वृद्धि को नियंत्रित करने वाला हार्मोन है | यह फसलों को गिरने से बचाता है |

04   *जिबरेलिंस नामक हार्मोन के छिड़काव द्वारा वृहद आकार के फल एवं फूलों का उत्पादन किया जाता है |

05   *एथिलीन एक ऐसा हार्मोन है, जो गैसीय रूप में पाया जाता है | यह फलों को पकाने में सहायता करता है |


06   *फ्लोरिजेंस नामक हार्मोन पत्ती में बनते हैं, लेकिन फूलों के खिलने मे मदद करता है| इसलिए इसे फूल खिलाने वाला हार्मोन कहते हैं |

07   *संसार मे सबसे लम्बा वृक्ष सिकोया है, यह एक नग्न बिजीय है | इसे कोस्ट रेड वुड आफ कैलिफोर्निया भी कहते हैं |

08   *सबसे बडा फल लोडोसिन है, इसे डबल कोकोनट भी कहते हैं | यह केरल मे पाया जाता है |

09   *सबसे छोटे गुणसूत्र शैवाल में एवं सबसे लम्बे ट्राइलियम में होते हैं |

10   *काफी मे कैफीन नामक तत्व पाया जाता है |


11   *चाय में कैफीन तथा टेनीन नामक तत्व पाया जाता है |

12   *अफीम पोपी के पौधे से प्राप्त की जाती है, इसमें मोपीन होती है |

13   *हिरोइन अफीम पोस्ता से प्राप्त की जाती है |

14   *लौंग फूल की कली से प्राप्त की जाती है |

15   *धान में खैरा रोग जस्ता की कमी से होता है |


16   *अफीम से हिरोइन, मारफीन एवं स्मैक प्राप्त किये जाते हैं |

17   *तम्बाकू में पाया जाने वाला उत्तेजक पदार्थ निकोटीन है |

18   *निद्राकारक दवा बार्बीट्यूरेट्स है |

19   *आस्ट्रिया के वैज्ञानिक ‘ग्रेगर जोहन मेंडल’ को आनुवंशिकी का पिता कहा जाता है |

20   *आनुवंशिकी सम्बंधी प्रयोग के लिए मेंडल ने मटर के पौधे का चुनाव किया था


21   *जीन आनुवांशिकता की इकाई है तथा इन्ही के द्वारा मातृ-कोशिका से युग्मकों के द्वारा संतानों में आनुवंशिक लक्षणों का स्थानांतरण होता है |

22   *मनुष्य में गुण सूत्रों की संख्या 46 होती है |

23   *निषेचन के समय यदि अण्डाणु X गुण सूत्र वाले शुक्राणु से मिलता है तो युग्मनज में 23 वीं जोड़ी XX होगी और इससे बनने वाली संतान लड़की होगी|

24   *इसके विपरीत किसी अण्डाणु से Y गुण सूत्र वाला शुक्राणु निषेचित होगा तो, 23 वीं जोड़ी XY गुण सूत्र वाला युग्मनज बनेगा तथा संतान लड़का होगा |

25   *नर में X एवं Y लिंग गुणसूत्र तथा मादा में दो X लिंग गुणसूत्र पाये जाते हैं | अत: पुरूष का गुणसूत्र संतान में लिंग निर्धारण के लिए उत्तरदायी होता है |


26   *गुणसूत्र का निर्माण डी.एन.ए. तथा प्रोटीन से होता है |

27   *उत्परिवर्तन का कारण जीन परिवर्तन होता है |

28   *जाति एवं गुणसूत्रों की संख्या : मटर - 14, मेंढक - 26, चूहा - 40, मनुष्य - 46, चिम्पाजी - 48 |

29   *हीमोफीलिया : यह एक वंशानुगत रोग है, इस रोग से पीड़ित व्यक्ति में रक्त के जमने या थक्का बनने की क्षमता समाप्त हो जाती है |

30   *वर्णांधता : यह एक आनुवांशिक रोग है | इस रोग से ग्रस्त व्यक्ति लाल एवं हरे रंग में भेद नहीं कर सकता है | यह लिंग सहलग्न रोग है | इसका जीन X गुणसूत्र पर होता है |


31   *वर्णांध पुरूष के X गुणसूत्र पर वर्णांधता का जीन होता है | यह जीन पिता से पुत्री में और पुत्री से बेटे में वंशागत होता है |

32   *सामान्य स्त्री एवं वर्णांध पुरूष की पुत्रियां वाहक होती हैं |

33   *वर्णांध पुरूष व सामान्य स्त्री की सभी संतानें सामान्य होती हैं | किंतु लड़कियां इसका वाहक होती हैं |

34   *वाहक स्त्री व सामान्य पुरूष की संतानों मे सभी लड़कियां सामान्य दृष्टि वाली होती हैं किंतु इनके पुत्रों में से आधे सामान्य और आधे वर्णांध होते हैं |

35   *वाहक स्त्री व वर्णांध पुरूष के 50% लड़के व लड़कियां सामान्य होते हैं और बाकी 50% वर्णांध होते हैं |


36   *वर्णांध स्त्री तथा सामान्य पुरूष की सभी लड़कियां वाहक तथा लड़के सभी वर्णांध होते हैं |

37   *जैव विकास के सिद्धांतों में लैमार्क का सिद्धांत, डार्विन का सिद्धांत तथा उत्परिवर्तन का सिद्धांत प्रमुख हैं |

38   *लैमार्क का सिद्धांत, जे.बी.डी.लैमार्क ने अपनी पुस्तक Philosophic Zoologique में प्रस्तुत कर बताया कि किसी भी जीव के विकास में वातावरण का प्रभाव, अंगों का उपयोग और अनुप्रयोग तथा उपार्जित लक्षणों की वंशागति का प्रभाव पड़ता है | इसे उपार्जित लक्षणों की वंशागति का सिद्धांत भी कहते हैं |

39   *डार्विन वाद को चार्ल्स डार्विन ने प्रस्तुत किया | अपनी पुस्तक Origin of Species by Natural Selection में निम्न बिंदु प्रस्तुत किया- अत्यधिक संतान उत्पत्ति, जीवन संघर्ष, विभिन्नताएं तथा आनुवंशिकता, योग्यतम की उत्तरजीविता, वातावरण के प्रति अनुकुलन तथा नई जातियों की उत्पत्ति |

40   *डार्विन वाद को प्रकृति-वरण का सिद्धांत भी कहते हैं |


41   *ह्यूगो डी ब्रीज ने उत्परिवर्तन के सिद्धांत को प्रस्तुत किया | जीव जंतुओं में अचानक उत्पन्न होने वाले लक्षण उत्परिवर्तन कहलाते हैं |

42   *पुरानी जातियों से जीन परिवर्तन के कारण नयी जातियों की उत्पत्ति को नव डार्विन वाद कहते हैं |

43   *त्वचा मानव शरीर का सबसे बडा अंग है |

44   *त्वचा संवेदांग का भी काम करता है |

45   *त्वचा शरीर का बाह्यतम आवरण है |


46   *मेलेनिन नामक काले रंग का पदार्थ त्वचा को उसका रंग देता है तथा सूर्य के पराबैगनी किरणों को अवशोशित करके शरीर की रक्षा करता है

47   *मनुष्य मे दुग्ध ग्रंथि ‘स्वेद ग्रंथि’ की रूपांतरित रचना है |

48   *जीव कोशिका मे खाद्य (ग्लूकोस) का आक्सीजन की सहायता से आक्सीकरण होता है, इससे कार्बन डाई आक्साइड उत्पन्न होती है तथा ग्लूकोस से ऊर्जा मुक्त होती है |

49   *वायुमण्डल के वायु के फेफड़े में पहुंचने तथा अशुद्ध वायु के फेफडे से बाहर निकलने की क्रिया को श्वासोच्छवास क्रिया कहते हैं |

50   *श्वासोच्छवास मे वायु का मार्ग नासाद्वार - ग्रसनी – कण्ठ – श्वास नली – श्वसनिकाएं – कूपिकाएं होती हैं |


51   *मनुष्य मे श्वसन लेने की दर 18 बार प्रति मिनट होती है |

52   *वृषण मे टेस्टो-स्टीरोन तथा एण्ड्रो-स्टीरोन हार्मोन की उत्पत्ति के कारण ही नर में दाढी-मूछ का विकास, स्वभाव मे अंतर, नर जननांगों का विकास आदि लक्षण होते हैं

53   *अण्डाशयों द्वारा स्रावित एस्ट्रोजन हार्मोन के कारण स्त्री मे मासिक चक्र तथा स्तन ग्रंथियों के विकास मे सहायता मिलती है |

54   *अण्डाशयों मे ही प्रोजैस्टीरोन नामक हार्मोन की उत्पत्ति के कारण स्तनों की वृद्धि, गर्भाशय की रचना आदि का विकास होता है |

55   *पीयूष या पिट्यूटरी ग्रंथि को मास्टर ग्रंथि कहते हैं | पिट्यूटरी ग्रंथि मस्तिष्क मे होती है |


56   *केचुआ, हाइड्रा, तथा जोक मे एक ही जीव नर तथा मादा दोनों युग्मकों को उत्पन्न करता है | ऐसे जीवों को उभयलिंगी या द्विलिंगी कहते हैं |

57   *जंतुओं मे युग्लीना स्वपोषी है | इसकी कोशिका में पर्णहरिम पाया जाता है | यह भी पौधों की भांति प्रकाश संश्लेषण द्वारा अपना भोजन स्वयं बनाता है |

58   *श्वसन मे बाहर निकली वायु मे आक्सीजन की मात्रा 17% तथा कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा 4% होती है |

59   *प्रकाश संश्लेषण में उत्पन्न होने वाली आक्सीजन जल से निकलती है |

60   *पौधों मे श्वसन की क्रिया दिन व रात दोनों मे होती है |


61   *प्रकाश संश्लेषण के द्वारा पौधे जो प्रथम खाद्य पदार्थ बनाते हैं वह शर्करा होता है |

62   *रसारोहण द्वारा अवशोषित जल तथा खनिज लवण जाइलम ऊतक के द्वारा पत्तियों तक पहुंचते हैं |

63   *निषेचन के बाद अण्डाशय फल मे बदल जाता है |

64   *मानव शरीर मे मांसपेशियों की संख्या 639 होती है |

65   *मानव शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशी कुल्हा की मांसपेशी है |


66   *मानव शरीर की सबसे छोटी मांसपेशी स्टैपिडियस है |

67   *शरीर मे भोजन का पाचन मुख से प्रारम्भ होता है |

68   *पचे हुए भोजन का अवशोषण छोटी आंत मे होता है |

69   *भोजन के पाकाशय मे पहुंचते ही सबसे पहले इसमे यकृत से निकलने वाला पित्त रस आकर मिलता है |

70   *पित्त रस क्षारीय होता है, यह रस हरा-पीला होता है | यह भोजन को अम्लीय से क्षारीय बना देता है |

071   *यकृत की कोशिकाओं से पित्त रस का स्रावण होता है तथा पित्ताशय में एकत्रित होता है |

72   *मानव शरीर की सबसे बडी ग्रंथि यकृत (Liver) है |

73   *मानव शरीर की सबसे छोटी ग्रंथि पिट्यूटरी ग्रंथि (मास्टर ग्रंथि) है |

74   *शरीर के ताप को हाइपो-थैलम ग्रंथि नियंत्रित करती है |

75   *फाइब्रिनोजेन नामक प्रोटीन का उत्पादन यकृत से ही होता है; जो रक्त का थक्का बनने मे मदद करता है |


76   *हिपैरीन नामक प्रोटीन का उत्पादन यकृत के द्वारा होता है, जो शरीर के अंदर रक्त को जमने से रोकता है |

77   *मृत RBC को नष्ट करने का कार्य यकृत द्वारा किया जाता है |

78   *भोजन मे जहर दे कर मारे गये व्यक्ति की मृत्यु के कारणों की जांच मे यकृत एक महत्वपूर्ण सुराख होता है |

79   *पित्त भोजन के साथ आये हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है |

80   *यकृत यूरिया निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | यकृत एक उत्सर्जी अंग है |


81   *यकृत मे विटामिन ए का संग्रह होता है |

82   *पैरोटिड ग्रंथि में संक्रमण होने (फूलने) से मनुष्य में गलसुआ रोग हो जाता है |

83   *वृहद आंत्र मे अपचा भोजन मल के रूप मे बदलता है |

84   *मल मे बदबू इंडोल तथा स्कैटोल नामक रसायन के कारण होती है |

85   *मनुष्य के अग्नयाशय मे इंसुलिन का निर्माण होता है |


86   *शरीर की सबसे बड़ी पाचक ग्रंथि यकृत है |

87   *जठर रस आमाशय से निकलता है |

88   *अमोनिया का यूरिया मे परिवर्तन यकृत मे होता है |

89   *मनुष्य मे लार ग्रंथियों की संख्या तीन जोड़ी होती है |

90   *मनुष्य मे 12 जोड़ी कपाल तंत्रिकाएं और 31 जोड़ी मेरूरज्जु तंत्रिकाएं पायी जाती हैं |


91   *मनुष्य के शरीर मे हड्डियों की संख्या 206 तथा पसलियों की संख्या 24 होती है |

92   *मनुष्य की खोपडी मे 8 हड्डियां पायी जाती हैं |

93   *शरीर की सबसे मजबूत हड्डी जबड़ा की हड्डी होती है |

94   *शरीर की सबसे बड़ी हड्डी फीमर (जांघ की हड्डी) होती है |

95   *शरीर के सबसे छोटी हड्डी स्टेप्स (कान की हड्डी) होती है |


96   *STH हार्मोन (Somoto Tropic Hormone) शरीर की वृद्धि, विशेषतया हड्डियों की वृद्धि को नियंत्रित करता है |

97   * STH की अधिकता से भीमकायत्व विकार उत्पन्न हो जाते हैं | STH की कमी से मनुष्य में बौनापन हो जाता है |

98   *LHT हार्मोन (Lactogenic Hormone) को दुग्ध जनक हार्मोन कहते हैं | इसका मुख्य कार्य शिशु के लिए स्तनों मे दुग्ध स्राव उत्पन्न करना होता है |

99   *मल्टोज शर्करा को ग्लूकोज में बदलता है |

100   *कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है |




दोस्तों यदि आप को इस जानकारी में कोई त्रुटि या कोई गलती लगे तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में बताएं तथा यह जानकारी  अच्छी लगे तो वेबसाइट को सब्सक्राइब   करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
**For more information like this pleas visit our website dally and subscribe this website thank you**


Important facts related to biology in Hindi PART-1 


Important facts related to biology in Hindi PART-2 

Important facts related to biology in Hindi PART-3


Important facts related to biology in Hindi PART-4


Important facts related to biology in Hindi PART-5


Important facts related to biology in Hindi PART-6


Important facts related to biology in Hindi PART-7


Important facts related to biology in Hindi PART-8

Important facts related to biology in Hindi PART-9


Important facts related to biology in Hindi PART-10


Important facts related to biology in Hindi PART-11

Important facts related to biology in Hindi PART-12

Important facts related to biology in Hindi PART-13


Important facts related to biology in Hindi PART-14

Important facts related to biology in Hindi PART-15


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें