Important facts related to biology in Hindi PART-4 - GK Study

Breaking

Important facts related to biology in Hindi PART-4

 जीव विज्ञानं से सम्बंधित महत्पूर्व तथ्य हिंदी  में NTPC , RAILWAY GROUP-D , SSC , IBPS , STATE PSC के लिए उपयोगी पार्ट-4 





01     वर्णान्ध व्यक्ति लाल और हरे रंग में अंतर नहीं कर सकते।

02     विटामिन बी को रिबोफ्लोविन भी कहते हैं।

03     मलेरिया प्लाजमोडियम के कारण होता है।

04     मनुष्य के शरीर में दंतवलक (इनैमल) सबसे कठोर हिस्सा (हड्डी) होता है।

05     सेलुलोज कोशिकभित्ति का मुख्य घटक होता है।


06     डॉ क्रिश्चियन बर्नार्ड ने सबसे पहले ओपन हार्ट सर्जरी किया।

07     जैविक विकासवाद का सिद्धांत चार्ल्स डार्विन ने दिया।

08     चेचक की टीका एडवर्ड जेनर ने खोजा।

09     फीमर (जांघ) की हड्डी सबसे बड़ी हड्डी होती है।

10     हृदय शरीर का वह अंग है जो कभी आराम नहीं करता।


11     उत्तेजना के समय एड्रीनलीन हार्मोन अधिक मात्रा में उत्सर्जित होता है।

12     B ग्रुप का व्यक्ति B और AB वर्ग के व्यक्ति को रक्त दे सकता है।

13     इसी प्रकार A समूह का व्यक्ति A और AB समूह के व्यक्ति को रक्त दे सकता है।

14     पित्त यकृत (लीवर) द्वारा पैदा किया जाता है।

15     धूप में विटामिन D मानव शरीर में बनता है।


16     आंवला में विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

17     हड्डी का प्रयोग फास्फोरस आपूर्ति के लिए उर्वरक के रूप में किया जाता है।

18     मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी स्टेपस (कान की हड्डी) है।

19     लार में टायलीन और माल्टोज एन्जाइम पाए जाते है।

20     जीवों में सबसे पहले भेड़ का क्लोन बनाया गया।

21     डॉली भेड़ पहली क्लोन जंतु थी जिसे रोजलिन इंस्टिट्यूट के इयान विल्मुट ने बनाया।

22     रागी नामक मोटा अनाज भोजन में कैल्शियम का अच्छा स्रोत है।

23     मछली में सबसे अधिक मात्रा में बहु-असंतृप्त वसा अम्ल पाया जाता है इसीलिए पशुओं की तुलना में मछली का मांस अधिक स्वास्थ्यकर माना जाता है।

24     मानव का पथरी (kidney stones) रासायनिक दृष्टि से कैल्शियम ओक्सलेट है।

25     पितृत्व ज्ञात करने के लिए DNA फिंगर प्रिंट तकनीक का प्रयोग किया जाता है।


26     त्वचा के नीचे वसा (चर्बी) की परत शरीर की ऊष्मा को क्षय होने से रोकती है।

27     AB रक्त समूह वाला व्यक्ति सार्वभौम ग्राही है।

28     O रक्त समूह वाला व्यक्ति सभी रक्त समूह वालों को रक्तदान कर सकता है (सार्वभौमिक दाता)।

29     दूध में विटामिन C नहीं रहता।

30     दाद (रिंगवर्म ) कवक (फंगस) से होती है।


31     रक्तपरिसंचरण की खोज विलियम हार्वे ने की।

32     जन्म के बाद मानव के तंत्रिका (नर्वस) उतक (टिश्यू) में कोशिका विभाजन नहीं होता।

33     कार्बोहाइड्रेट शरीर में ग्लाइकोजन के रूप में यकृत (लीवर) में संचित रहता है।

34     पीयूष ग्रंथि को मास्टर ग्रंथि कहते है।

35     आयोडीन थाईरॉइड ग्रंथियों के काम को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक है।


36     गर्भवती स्त्रियों में प्रायः आयरन और कैल्शियम की कमी हो जाती है।

37     टीनिया सोलियम (फीता कृमि) परजीवी सुवर और मानव की आंत में पाया जाता है।

38     मनुष्य का हृदय प्रति मिनट लगभग 72 बार धड़कता है।

39     श्वेत रक्तकण रोगों से शरीर की रक्षा करता है।

40     तंत्रिका कोशिका (न्यूरोन सेल) सबसे लम्बी कोशिका है।


41     आयोडीन की कमी से घेंघा रोग होता है।

42     हैजा के जीवाणु (विब्रियो कॉलेरी) की खोज रॉबर्ट कोच ने की थी।

43     मानव-रक्त का pH मान 7.5 से 8 के बीच है।

44     हृदय को रक्त की आपूर्ति के अभाव के कारण दिल का दौरा पड़ता है।

45     आमतौर पर प्रयोग किये जाने वाला मसाला ‘लौंग’ पौधे के पुष्पकलि से प्राप्त होता है।


46     मानव जठर में प्रोटीन पाचन के लिए उत्तरदायी अनुकूलतम परिवेश अम्लीय है।

47     हाइपोथैलेमस ग्रंथि द्वारा मानव शरीर का तापमान नियंत्रण होता है।

48     व्यस्क मानव का सामान्य रक्त-चाप 120/80 mm of Hg (पारा के मिमी) होता है।

49     व्यस्क मानव के शरीर में औसतन 5 लीटर रक्त होता है।

50     शिशु का लिंग पिता के गुणसुत्री योगदान पर निर्भर करता है।


51     DNA का डबल हेलिक्स मॉडल क्रिक और वाटसन ने दिया।

52     कछुआ की जीवन अवधि सबसे लम्बी (लगभग 300 साल) होती है।

53     तारपीन का तेल चीड़ पेड़ से प्राप्त होता है।

54     मादा एनोफिलिज़ मच्छर के काटने से मलेरिया होता है।

55     मलेरिया की दवाई कुनैन सिनकोना नामक पेड़ की छाल से प्राप्त होती है।


56     पोलियो के ओरल वैक्सीन का विकास जोनास साल्क ने किया था।

57     हृदय और उसकी बिमारियों का अध्ययन कार्डियोलॉजी कहलाता है।

58     प्रोटीन शरीर की विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

59     सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग है।

60     रक्त में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा अधिक होने से जम्हाई आती है।


61     स्वेदन (पसीना आना) शरीर के ताप को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक है।

62     गाजर, मछली का तेल और हरी सब्जियां विटामिन A का अच्छा स्रोत हैं।

63     नीबू कुल (साइट्रस) के फलों में विटामिन C पाया जाता है।

64     ऊतक संवर्धन (टिश्यू कल्चर) का उपयोग उद्यान कृषि की फसलों का विकास और प्रसार के लिए किया जाता है।

65     माइटोकांड्रिया ( Mitochondria ) को कोशिका का पावर हाउस कहते हैं।


66     राइबोसोम ( Ribosome ) को 'प्रोटीन की फैक्ट्री' कहा जाता है।

67     मानव शरीर में गुणसूत्रो की संख्या 46 ( 23 जोड़ा ) होती है।

68     चेचक का टीका की खोज एडवर्ड जैनर ने की थी।

69     स्वस्थ मनुष्य के शरीर के रक्त का पी. एच. मान 7.4 होता है।

70     लाल रक्त कणिकांए RBC का निर्माण अस्थिमज्जा में होता है।


71     हल्दी तथा आलू, तना का भूमिगत रूपांतरण हैं।

72     कोशिका की खोज अंग्रेज वैज्ञानिक राबर्ट हुक ने की थी।

73     नवजात बच्चों के शरीर में 300 हड्डियां होती है।

74     मानव शरीर की सबसे लंबी हड्डी को 'फीमर' कहते है ( जांघ की हड्डी )।

75     मनुष्य के शरीर की सबसे छोटी हड्डी 'स्टेप्स' है जो कान में होती है।


76     मनुष्य की छाती में दोनों तरफ 12-12 पसलियां होती है।

77     RBC लाल रक्त कण की कब्रगाह यकृत और प्लीहा को कहा जाता है।

78     रक्त का थक्का बनाने में विटामिन के (K) सहायक होता है।

79     रक्त समूह ( Blood Group ) एवं आर एच तत्व( RH Factor ) की खोज कार्ल लैंडस्टीनर ने की थी।

80     AB रक्त समूह में एण्टीबॅाडी नहीं पाई जाती है, इसलिए यह सर्वग्रहता कहलाता है।


81     O रक्त समूह में एणटीजन नहीं होता है यह सर्वदाता कहलाता है।

82     मनुष्य के हृदय का भार लगभग 300 ग्राम होता है।

83     स्वस्थ मनुष्य का हृदय एक मिनट में 72 बार धड़कता है।

84     स्वस्थ मनुष्य रक्त दाब 120/80 mmhg ( Systolic / diastolic ) होता है।

85     यूरोक्रोम की उपस्थिति के कारण मूत्र का रंग हल्का पीला होता हैं।


86     एलीसा प्रणाली ( ELISA Test ) से एड्स बीमारी के HIV वायरस का पता लगाया जाता है।

87     टिटनेस से शरीर का तंत्रिका तंत्र प्रवाहित होता है।

88     स्वस्थ मनुष्य के शरीर में रक्त का औसत 5-6 लीटर होता है।

89     मनुष्य के रक्त का शुद्धिकरण किडनी में होता है।

90     मानव शरीर की सबसे छोटी ग्रंथि पिट्यूटरी मस्तिष्क में होती है।


91     मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि यकृत होती है।

92     इन्सुलिन की खोज बैटिंग एवं वेस्ट ने कीथी।

93     वस्तु का प्रतिबिंब आँखों के रेटिना में बनता है।

94     नेत्रदान में आँख के कार्निया को दान किया जाता है।

95     सोयाबीन में सर्वाधिक प्रोटीन ( 42% ) पाया जाता है।


96     जल में घुलनशील विटामिन B एवं C है।

97     विटामिन सी C खट्टे फलों में पाया जाता है।

98     विटामिन सी की रासायनिक नाम 'स्कर्वीक एसिड' है।

99     जीव विज्ञान के जनक अरस्तू को कहा जाता है।

100     Biology (जीव विज्ञान) शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग लैमार्क एवं ट्रेविरेनस ने किया था।



दोस्तों यदि आप को इस जानकारी में कोई त्रुटि या कोई गलती लगे तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में बताएं तथा यह जानकारी  अच्छी लगे तो वेबसाइट को सब्सक्राइब   करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
**For more information like this pleas visit our website dally and subscribe this website thank you**

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें