Important facts related to biology in Hindi PART-5 - GK Study

Breaking

Important facts related to biology in Hindi PART-5

 जीव विज्ञानं से सम्बंधित महत्पूर्व तथ्य हिंदी  में NTPC , RAILWAY GROUP-D , SSC , IBPS , STATE PSC के लिए उपयोगी पार्ट-5



01     वनस्पति विज्ञान के जनक थियोफ्रस्ट्स को कहा जाता है।

02     आधुनिक वर्गीकी ( Modern taxonomy ) के पिता लीनियस को कहा जाता है।

03     एडवर्ड जेनर ने चेचक के टीका की खोज की थी।

04     आम का वनस्पतिक नाम मेनजीफेरा इंडिका है।

05     कार्बन डाई आक्साइड गैस ग्रीन हाउस प्रभाव में सबसे ज्यादा योगदान करती है।


06     त्वचा का कैंसर सूर्य की पराबैंगनी किरणों से होता है।

07     तम्बाकू की पत्तियों में निकोटिन नामक पदार्थ पाया जाता है।

08     अनुवांशिकी के पिता ग्रेगर जॅान मेंडल को कहा जाता है।

09     हरगोविंद खुराना को नोबेल पुरस्कार जीन DNA से संबंधित खोज के लिए मिला था।    (A) जीवाणु (B) विषाणु (C) परजीवी प्रोटोजोआ (D) फफूंद (उत्तर : B)

10     निम्नलिखित में से कौन-सा रोग संक्रामक है?    (A) मधुमेह (B) डिप्थीरिय (C) गठिया (D) कैंसर (उत्तर : B)


11     ऊतकों की रचना के अध्ययन से सम्बद्ध विज्ञान कहलाता है–    (A) साइटोलॉजी (B) मायोलॉजी (C) हिस्टोलॉजी (D) एनाटॉजी (उत्तर : C)

12     माँसपेशियों का अध्ययन करते हैं–    (A) माइकोलॉजी में (B) मॉयोलॉजी में (C) मैस्टोलॉजी में (D) नेफ्रोलॉजी में (उत्तर : B)

13     स्टेथोस्कोप का आविष्कार किसने किया था?    (A) जेनर ने (B) लेनेक ने (C) सेबीन ने (D) पाश्चर ने (उत्तर : B)

14     प्राकृतिक वरणवाद (Natural Selection) से विशेष संबंध था–    (A) चार्ल्स डार्विन का (B) रॉबर्ट हुक का (C) डी ब्रीज का (D) लैमार्क का (उत्तर : A)

15     संवेदना का चालन शरीर के एक भाग से दूसरे भाग में किसके द्वारा होता है?  (A) पेशीय ऊतक (B) एपिथीलियमी ऊतक (C) संयोजी ऊतक (D) तंत्रिका ऊतक (उत्तर : D)


16     लैक्राइमल ग्रन्थियाँ स्त्रावित करती हैं–    (A) सेबम (B) म्यूकस (C) आँसू (D) पसीना (उत्तर : C)

17     जीन (Gene) अवस्थित होते हैं–    (A) गुणसूत्रों में (B) माइटोकॉण्ड्रिया में (C) हरित लवकों में (D) राइबोसोम में (उत्तर : A)

18     DNA का डबल हेलिक्स मॉडल (Double Helix Model) किसने दिया?    (A) ल्यूवेनहॉक (B) साल्क (C) वाटसन व क्रिक (D) डाल्टन (उत्तर : C)

19     समरूप अंग होते हैं–    (A) रचना में समान (B) कार्य में समान (C) रचना व कार्य दोनों में समान (D) कार्य विहीन (उत्तर : B)

20     गोल कृमि या सूत्र कृमि को किस संघ के अन्तर्गत रखा गया है?    (A) ऐनीलिडा (B) निमैथेल्मिन्थीज (C) प्लेटीहेल्मिन्थिज (D) ऑर्थोपोडा (उत्तर : B)


21     केंचुआ कृषकों का परम मित्र होता है, क्योंकि–    (A) वायुमंडम में उपस्थित नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करता है (B) जमीन को छिद्रयुक्त बनाकर मृदा में O2 का मात्रा को बढ़ाता है (C) कीटनाशक का कार्य करता है (D) कवक नाशक का कार्य करता है (उत्तर : B)

22     मच्छर में मलेरिया परजीवी का जीवन चक्र किसने खोजा?    (A) लुइस पाश्चर ने (B) रोनाल्ड रॉस ने (C) चाल्र्स डार्विन ने (D) ग्रेगर मेण्डल ने (उत्तर : B)

23     निम्नलिखित में से किसकी कुसंक्रिया के कारण मानव शरीर में मिक्सोडीमा (Myxodema) होता है?   (A) अधिवृक्क ग्रन्थि (B) अग्न्याशय ग्रन्थि (C) यकृत (D) अवटु ग्रन्थि (उत्तर : D)

24     इनमें से रक्त दाब का मापक यंत्र कौन-सा है?    (A) स्फेरोमीटर (B) अनिमोमीटर (C) स्फिग्मोमेनोमीटर (D) एमीटर (उत्तर : C)

25     निषेचन की क्रिया कहाँ होती है?    (A) गर्भाशय में (B) अण्डवाहिनी में (C) अंडग्रन्थि में (D) योनि मार्ग में (उत्तर : B)


26     प्रतिवर्ती क्रियाओं का नियंत्रण केन्द्र कहाँ पर है?    (A) प्रमस्तिष्क में (B) अनुमस्तिष्क में (C) कशेरूक रज्जू में (D) तंत्रिका कोशिका में (उत्तर : C)

27     निम्नलिखित में से किस भारी धातु की विषाक्तता यकृत सिरोसिस पैदा करती है?    (A) कॉपर (B) लेड (C) मर्करी (D) जिंक (उत्तर : A)

28     एवियन इन्फ्लूएन्जा (Bird Flu) विषाणु को निम्नलिखित से निरूपित किया जाता है–    (A) NH51 (B) NH15 (C) NIH5 (D) H5N1 (उत्तर : D)

29    *प्रसिद्ध ग्रीक दार्शनिक अरस्तु को जीव विज्ञान एवं जंतु विज्ञान का जनक कहा जाता है |

30    *वनस्पति विज्ञान का जनक थियोफ्रेस्टस को कहा जाता है |


31    *चिकित्सा विज्ञान का जनक हिप्पोक्रेटस को कहते हैं |

32    *कैरोलस लीनियस को वर्गीकी का जनक कहा जाता है | इन्होने ने जीवों की द्विनाम पद्धति को प्रचलित किया | इस पद्धति के अनुसार प्रत्येक जीवधारी का नाम लैटिल भाषा के दो शब्दों से मिलकर बनता है, पहला शब्द वंश नाम तथा दूसरा शब्द जाति का कहलाता है | उदाहरण :

33    *लैमार्क द्वारा प्रस्तुत वर्गीकरण मे जीवों को केवल दो जगतों जंतु जगत एवं पादप जगत में विभाजित किया गया |

34    *संघ प्रोटोजोआ के जंतु सबसे सरल होते हैं, और इसे सृष्टि के प्रथम जंतु मानते हैं | इसका शरीर एक कोशकीय होता है |

35    *अमीबा एक अनिश्चित आकार वाला सूक्ष्म अकोशकीय प्राणी है |


36    *फीता कृमि या टीनिया मनुष्य की आंत मे पाया जाने वाला एक रोग जनक परजीवि है |

37    *केंचुआ एवं जोंक द्विलिंगी जंतु हैं |

38    *जंतुओं का सबसे बडा संघ ‘संघ आर्थोपोडा’ है |

39    *घोंघा, सीप, आदि का खोल कैल्शियम कार्बोनेट का बना होता है |

40    *घोंघा, आक्टोपस आदि के रक्त में हीमोग्लोविन अनुपस्थित होने के कारण रक्त रंगहीन होता है |


41    *सीपिया जैसे कुछ जंतु में हीमोसायनिन के कारण रक्त का रंग नीला होता है |

42    *आक्टोपस को शैतानी मछली के नाम से जाना जाता है |

43    *अमीबा प्रोटोजोआ संघ का जंतु है |

44    *पेचिश नामक रोग एण्ट अमीबा द्वारा फैलता है |

45    *हिप्पोकैम्पस को समुंद्री घोडा भी कहते हैं |


46    *समुंद्री घोडा मत्स्य वर्ग का जंतु है |

47    *मेंढक उभयचर है क्योंकि यह जल-स्थल चर जंतु है |

48    *मेंढक त्वचा से स्वसन करने वाला प्राणी है |

49    *जंतुओं के विकास का सही क्रम: मत्स्य-उभयचर-सरीसृप एवं पक्षी है |

50    *मानव यूथीरिया उपवर्ग का प्राणी है |


51    *कोशिका की खोज राबर्ट हुक ने की |

52    *राबर्ट ब्राउन ने कोशिका में केंद्रक की खोज की |

53    *कोशिका जीव की सबसे छोटी कार्यात्मक एवं संरचनात्मक इकाई होती है |

54    *सबसे लम्बी कोशिका तंत्रिका तंत्र की कोशिका है |

55    *सबसे बडी कोशिका शुतुर्मुर्ग के अण्डे की कोशिका है |


56    *कोशिका भित्ती केवल पादप कोशिका में पाया जाता है | यह सेलुलोज का बना होता है | यह कोशिका को निश्चित आकृति एवं आकार बनाए रखने में सहायक होता है |

57    *ऊर्जा युक्त कार्बनिक पदार्थों का आक्सीकरण माइटोकाण्ड्रिया मे होता है, जिसमे काफी मात्रा में ऊर्जा प्राप्त होती है, इस लिए माइटोकाण्ड्रिया को कोशिका का शक्ति केंद्र कहते हैं

58    *रिक्तिका में एंथोसायनिन जैसे पदार्थ होते हैं जिसके कारण फूलों का रंग लाल, नीला, पीला आदि होता है |

59    *माइटोकाण्ड्रिया कोशिका के अंदर होने वाले आक्सी श्वसन का केंद्र है | यहां मुख्यत: कार्बोहाइड्रेट तथा वसा के आक्सीकरण द्वारा ऊर्जा उत्पन्न होती है | इसी कारण इसे कोशिका का ऊर्जा गृह कहते हैं |

60    *हरित लवक : यह हरे रंग का होता है क्योंकि इसके अंदर एक हरे रंग का पदार्थ पर्णहरित होता है जिसे क्लोरोफिल भी कहते हैं इसकी सहायता से पौधा प्रकाश संश्लेषण करता है और भोजन बनाता है | इसलिए हरित लवक को पादप कोशिका की रसोई कहते हैं


61    *पत्तियों का रंग पीला उसमें कैरोटिन के निर्माण होने के कारण होता है |

62    *अवर्णी लवक : यह रंगहीन लवक है | यह पौधै के उन भागों की कोशिकाओं में पाया जाता है जो सूर्य के प्रकाश से वंचित हैं | जैसे : जडों, भूमिगत तनों आदि में |यह भोज्य पदार्थों को संग्रह करने वाला लवक है |

63    *वर्णी लवक : ये रंगीन लवक होते हैं | जो प्राय: लाल, पीले एवं नारंगी रंग के होते हैं | ये पौधै के रंगीन भाग जैसे पुष्प आदि में पाये जाते हैं वर्णी लवक के उदाहरण : टमाटर मे लाइकोपेन, गाजर मे कैरोटीन, चुकंदर मे विटानीन |

64    *हरे टमाटर व मिर्चा पकने पर लाल हो जाते हैं, ऐसा क्लोरोप्लास्ट का क्रोमोप्लास्ट में परिवर्तन होने के कारण होता है |

65    *आलू का जो भाग मिट्टी की सतह पर होता है वह हरा हो जाता है, क्योंकि आलू मे उपस्थित ल्युकोप्लास्ट क्लोरोप्लास्ट मे परिवर्तित हो जाता है |


66    *क्लोरोप्लास्ट लवक केवल प्रकाश संश्लेषी पौधों में पाया जाता है |

67    *पर्णहरिम की परतें सूर्य के प्रकाश को अवशोषित कर इस ऊर्जा का उपयोग जल के अणुओं को तोड़ कर उनसे हाइड्रोजन एवं आक्सीजन अलग –अलग करने में करतीं हैं | जल से प्राप्त हाइड्रोजन ही कार्बन डाई आक्साइड के साथ मिल कर भोजन बनाने का कार्य करती है |

68    *प्रत्येक जाति के जीवधारियों मे सभी कोशिकाओं के केंद्रक में गुणसूत्र की संख्या निश्चित होती है | उदाहरण : मानव में 23 जोड़ा, चिम्पाजी मे 24 जोड़ा, तथा बंदर में 21 जोड़ा |

69    *DNA सभी आनुवांशिक क्रियाओं का संचालन करता है | जीन इसकी इकाई है | यह प्रोटीन संश्लेषण को नियंत्रित करता है |यह मुख्यत: केंद्रक में पाया जाता है |

70    *DNA से RNA का संश्लेषण होता है | यह केंद्रक एवं कोशिका द्रव्य दोनों मे पाया जाता है |


71    *RNA आनुवांशिक सूचना वाहक है |

72    *DNA कोशिकाओं की समस्त जैविक क्रियाओं को नियंत्रित करता है |

73    *RNA का मुख्य कार्य प्रोटीन का संश्लेषण करना होता है |

74    *कोशिका का ईंधन कार्बोहाइड्रेड (ग्लूकोज) को कहते हैं |

75    *माइटोकांड्रिया मे ऊर्जा ए.टी.पी. के रूप मे बनती है |


76    *गुण सूत्र की रचना डी.एन.ए. तथा प्रोटीन से होती है |

77    *प्रत्येक जीवधारी की सूक्ष्मतम् इकाई कोशिका है |

78    *जीवद्रव्य की रचना जल , अकार्बनिक तथा कार्बनिक पदार्थों द्वारा होती है |

79    *माइटोकांड्रिया का सम्बंध श्वसन से होता है |

80    *पौधों मे जल का परिवहन जाइलम या दारू ऊतक द्वारा होता है |


81    *पादपों मे विभाज्योतक ऊतक की उपस्थिति के कारण ही वृद्धि की क्रिया निरंतर उनके जीवन  भर होती रहती है |

82    *पौधों मे वृद्धि केवल कुछ निश्चित वृद्धि केंद्रों पर होती है, जो प्राय: मूल शीर्ष (जड़ का अग्र सिरा) तथा प्ररोह शीर्ष (तने या शाखाओं के अगले सिरे) पर होती है |

83    *फ्लोएम ऊतक का प्रमुख कार्य पौधों के हरे भाग मे निर्मित भोज्य पदार्थ को दूसरे भागों मे वितरण करना होता है |

84    *शरीर की समस्त ऐच्छिक तथा अनैच्छिक पेशियों का निर्माण पेशी ऊतकों से होता है | हृदय, फेफडे, आमाशय, आतें, वृक्क आदि का निर्माण भी पेशी ऊतकों से होता है |

85    *तंत्रिका ऊतक ऐसी विशेष कोशिकाओं से बनते हैं जो शरीर में संवेदनों को अंगों से मस्तिष्क तक तथा मस्तिष्क से अंगों तक ले जाने का कार्य करती हैं |


86    *अस्थि एक सुदृढ़ सन्योजी ऊतक है |

87    *हृदय पेशियां अरेखित पेशियां हैं एवं अनैच्छिक हैं |

88    *रेखित पेशियों का कार्य ऐच्छिक पेशियों का संचालन करना होता है |

89    *संदेश संवहन की मूल इकाई तंत्रिका कोशिका है |

90    *शैवाल प्राय: पर्णहरित युक्त, संवहन ऊतक रहित, आत्मपोषी होते हैं |


91    *जड़ पौधों का अवरोही भाग है, जो मुलांकुर से विकसित होता है |

92    *पुष्प पौधों का जनन अंग होता है |

93    *पत्ती हरे रंग की होती है, इसका मुख्य कार्य प्रकाश-संश्लेषण द्वारा भोजन बनाना होता है |

94    *प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बन डाई आक्साइड, पानी, क्लोरोफिल एवं सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है |

95    *स्थलीय पौधे वायुमण्डल से कार्बन डाई आक्साइड लेते हैं, जबकि जलीय पौधे जल में घुली कार्बन डाई आक्साइड लेते हैं |


96    *पत्ती की कोशिकाओं मे जल शिरा से परासरण द्वारा एवं कार्बन डाई आक्साइड वायु मण्डल से विसरण द्वारा जाता है |

97    *प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक जल पौधों की जडों के द्वारा अवशोषित किया जाता है, एवं प्रकाश संश्लेषण के दौरान निकलने वाला आक्सीजन इसी जल के अपघटन से प्राप्त होता है |

98    *क्लोरोफिल पत्तियों मे हरे रंग का वर्णक है, इसके 4 घटक हैं- क्लोरोफिल ए एवं बी, कैरोटीन तथा जैंथोफिल | इसमे क्लोरोफिल ए एवं बी हरे रंग का होता है और ऊर्जा का स्थानांतरण करता है | यह प्रकाश संश्लेषण का केंद्र होता है |

99    *क्लोरोफिल के केंद्र में एक मैग्निशियम का परमाणु होता है |

100   *क्लोरोफिल प्रकाश से बैगनी, नीला तथा लाल रंग को ग्रहण करता है |


दोस्तों यदि आप को इस जानकारी में कोई त्रुटि या कोई गलती लगे तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में बताएं तथा यह जानकारी  अच्छी लगे तो वेबसाइट को सब्सक्राइब   करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
**For more information like this pleas visit our website dally and subscribe this website thank you**


Important facts related to biology in Hindi PART-1 


Important facts related to biology in Hindi PART-2 

Important facts related to biology in Hindi PART-3


Important facts related to biology in Hindi PART-4


Important facts related to biology in Hindi PART-5


Important facts related to biology in Hindi PART-6


Important facts related to biology in Hindi PART-7


Important facts related to biology in Hindi PART-8

Important facts related to biology in Hindi PART-9


Important facts related to biology in Hindi PART-10


Important facts related to biology in Hindi PART-11

Important facts related to biology in Hindi PART-12

Important facts related to biology in Hindi PART-13


Important facts related to biology in Hindi PART-14

Important facts related to biology in Hindi PART-15



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें