GK Study: India GK

Breaking

India GK लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
India GK लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अगस्त 01, 2019

भारतीय नागरिकता से सम्बंधित सामान्य ज्ञान एवं महत्वपूर्ण तथ्य हिंदी में (Common knowledge and important facts related to Indian citizenship in Hindi)

 भारतीय नागरिकता से सम्बंधित सामान्य ज्ञान एवं महत्वपूर्ण तथ्य हिंदी में 




प्रश्न. भारतीय संविधान के किस भाग तथा किन अनुच्छेदों में नागरिकता का वर्णन किया गया है?

उत्तर. भारतीय संविधान के भाग-2 में अनुच्छेद 5 से 11 तक नागरिकता का वर्णन किया गया है।

प्रश्न. भारतीय संविधान में किस प्रकार की नागरिकता का प्रावधान किया गया है?

उत्तर. भारतीय संविधान में ब्रिटेन के समान एकल नागरिकता का प्रावधान किया गया है। जबकि अमेरिका में दोहरी नागरिकता है। (प्रथम संयुक्त राज्य अमेरिका की और दूसरी उस राज्य की जहाँ निवास स्थान है।)

प्रश्न. संसद को नागरिकता के सम्बन्ध में विधि बनाने अधिकार किस अनुच्छेद में दिया गया है?

उत्तर. भारतीय संविधान के अनुच्छेद -11 के अनुसार भारत में नागरिकता के सम्बन्ध विधि बनाने का विशिष्ट अधिकार संसद को प्राप्त है।

प्रश्न. संसद द्वारा नागरिकता के सम्बन्ध में कौन सा अधिनियम पारित किया गया?

उत्तर. भारतीय संविधान के अनुच्छेद -11 में स्पष्ट किया गया है। कि संसद को नागरिकता के बारे में विधि बनाने की सम्पूर्ण शक्ति होगी। इस शक्ति का प्रयोग कर संसद ने "भारतीय नागरिकता अधिनियम-1955" पारित किया।

प्रश्न. भारतीय नागरिकता कितने प्रकार से प्राप्त की जा सकती है?

उत्तर. भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 के अनुसार भारतीय नागरिकता निम्न 5 प्रकार से प्राप्त की जा सकती है। 
1-जन्म से(by Birth)-- कोई व्यक्ति जिसका जन्म 26 जनवरी 1950 को या उसके पश्चात् भारत में हुआ हो, भारत का नागरिक होगा। किन्तु नागरिकता संशोधन अधिनियम 1986 के अनुसार-जन्म से नागरिकता के लिए व्यक्ति के जन्म के समय उसके माता या पिता में से किसी एक का भारतीय नागरिक होना अब आवश्यक है। 
2-वंश परम्परा द्वारा नागरिकता-- भारत से बाहर किसी अन्य देश में 26 जनवरी 1950 के बाद जन्म लेने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक हो सकता है,यदि उसके जन्म के समय उसके माता या पिता में से कोई भारतीय नागरिक हो। Note-माता की नागरिकता के आधार पर विदेश में जन्में व्यक्ति को नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान "नागरिकता संशोधन अधिनियम 1992" द्वारा किया गया है। 
3-पंजीकरण द्वारा नागरिकता-- निम्नलिखित वर्गों में आने वाले लोग पंजीकरण द्वारा भारत की नागरिकता प्राप्त कर सकते हैं। 
(A)-पंजीकरण हेतु आवेदन करने की तिथि से 5-वर्ष पूर्व से भारत में निवास करने वाला व्यक्ति।(पहले यह अवधि 6 माह थी।) 
(B)-ऐसे व्यक्ति जिनका जन्म भारत में हुआ किन्तु जो भारत से बाहर किसी अन्य देश में निवास कर रहे हों। 
(C)-ऐसी विदेशी महिला जो किसी भारतीय से विवाह कर चुकी हो या करने वाली हो।
(D)-भारतीय नागरिकों के नाबालिग बच्चे। 
(E)-राष्ट्रमंडल देशों के ऐसे नागरिक, जो भारत में रहते हों या भारत सरकार की नौकरी कर रहें हों। आवेदन पत्र देकर भारत की नागरिकता प्राप्त कर सकते हैं। 

4-देशीकरण द्वारा नागरिकता-- कोई व्यक्ति जो वयस्क है और 10 वर्ष से भारत में निवास कर रहा है। (1986 से पहले यह अवधि 5 वर्ष थी) भारत सरकार से देशीकरण का प्रमाण पत्र प्राप्त कर भारत का नागरिक बन सकता है। 
5-भूमि के अर्जन द्वारा नागरिकता-- यदि भारत सरकार द्वारा किसी नये भू-भाग को अर्जित कर भारत में उसका विलय किया जाता है तो उस क्षेत्र में निवास करने वाले व्यक्तियों को स्वतः भारत की नागरिकता प्राप्त हो जाती है।


प्रश्न. भारतीय नागरिकता का अंत किन प्रकारों से हो सकता है?

उत्तर. भारतीय नागरिकता का अन्त 3 प्रकार से हो सकता है। 
(1)-किसी अन्य देश की नागरिकता ग्रहण करने पर भारतीय नागरिकता स्वतः समाप्त हो जाती है। 
(2)-नागरिकता का परित्याग करने पर 
(3)-सरकार द्वारा नागरिकता छीनने पर- सरकार निम्न कारणों के आधार पर नागरिकता से वंचित कर सकती है। 
★-संविधान के प्रति अनिष्ठा दिखाने पर 
★-युद्ध काल में शत्रु की सहायता करने पर 
★-गलत तरीके से नागरिकता प्राप्त करने पर 
★-किसी भारतीय स्त्री द्वारा विदेशी पुरुष से विवाह करने पर 
★-लगातार 7 वर्ष तक भारत से बाहर रहने पर 
★-पंजीकरण या देशीकरण द्वारा नागरिकता प्राप्त करने के 5 वर्ष के भीतर किसी अन्य देश द्वारा 2 वर्ष की सजा दिये जाने पर।


प्रश्न. भारतीय नागरिकता संशोधन अधिनियम 1986 द्वारा क्या संशोधन किये गए हैं।

उत्तर. भारतीय नागरिकता संशोधन अधिनियम 1986 द्वारा भारतीय नागरिकता संशोधन अधिनियम 1955 में निम्नलिखित संशोधन किये गए हैं। 
(1)-अब भारत में केवल उस व्यक्ति को ही नागरिकता प्रदान की जायेगी, जिसके माता पिता में से एक भारत का नागरिक हो। 
(2)-जो व्यक्ति पंजीकरण के माध्यम से भारतीय नागरिकता प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें अब भारत में कम से कम 5 वर्षों तक निवास करना होगा। पहले यह अवधि 6 माह थी। 
(3)-देशीकरण द्वारा नागरिकता तभी प्रदान की जायेगी, जब व्यक्ति कम से कम 10 वर्षों तक भारत में रह चुका हो। पहले यह अवधि 5 वर्ष थी।

प्रश्न. अनुच्छेद-5 से 11 तक क्या वर्णित है?

उत्तर. अनुच्छेद -5 से 11 तक नागरिकता के बारे में वर्णन है। अनुच्छेद-5 में संविधान के प्रारम्भ पर नागरिकता के बारे में वर्णन है। अनुच्छेद-6 में पाकिस्तान से भारत आने वाले व्यक्तियों की नागरिकता के अधिकार के बारे में वर्णन है। अनुच्छेद-7 पाकिस्तान को प्रवजन करने वाले व्यक्तियों की नागरिकता के अधिकार के बारे में है। अनुच्छेद-8 भारत से बाहर रहने वाले भारतीय मूल के कुछ व्यक्तियों की नागरिकता के सम्बन्ध में है। अनुच्छेद-9 के अनुसार जब कोई व्यक्ति स्वेच्छया किसी विदेशी राज्य का नागरिक हो जाता है। तो उसकी नागरिकता स्वतः समाप्त हो जायेगी। अनुच्छेद-10 के अनुसार किसी व्यक्ति की नागरिकता विधि के उपबन्धों के अधीन है और उसकी प्राप्ति संसदीय विधि द्वारा ही की जा सकती है।

प्रश्न. किस समिति के सुझाव पर नागरिकता संशोधन विधेयक 2003 संसद में प्रस्तुत किया गया? 

उत्तर. लक्ष्मीमल सिंधवी समिति के सुझाव पर 

जुलाई 29, 2019

टेलीविजन & रेडिओ समबन्धित सामान्य ज्ञान हिंदी में (Television & Radio related general knowledge in Hindi)

टेलीविजन & रेडिओ समबन्धित सामान्य ज्ञान हिंदी में  




प्रश्न. भारत में प्रथम रेडियो प्रसारण कब आरभ हुआ
 

उत्तर. 1927 है
 

प्रश्न. भारतीय प्रसारण सेवा का नाम बदलकर ‘ऑल इडिया रेडियो’ कब रखा गया
 

उत्तर. 1936 ई:
 

प्रश्न. स्वतत्रता प्राप्ति के समय ऑल इडिया रेडियो के कितने केंद्र थे
 

उत्तर. 6
 

प्रश्न. ऑल इंडिया रेडियो को आकाशवाणी का नाम कब दिया गया
 

उत्तर. 1957 ई:
 

प्रश्न. किसके प्रतीक चिन्ह में ‘बहुजन हिताय बहुजन सुखाय’ अकित है
 

उत्तर. आकाशवाणी
 

प्रश्न. भारत में आकाशवाणी से सस्कृत समाचार कब प्रारंभ हुआ
 

उत्तर. 1974 ई:
 



प्रश्न. भारत में प्रयोगात्मक दूरदर्शन की शुरूआत कब हुई
 

उत्तर. 15 सितंबर, 1959 ई.
 

प्रश्न. दूरदर्शन पर वाणिज्यिक सेवा कब प्रारभ हुई
 

उत्तर. जनवरी 1986 ई.
 

प्रश्न. दूरदर्शन की प्रथम समाचार वाचिका कौन थी
 

उत्तर. प्रतिमा पुरी
 

प्रश्न. दूरदर्शन पर विशेष शिक्षा चैनल कौन सा है
 

उत्तर. ज्ञान दर्शन
 

प्रश्न. भारत में निजी क्षेत्र में रेडियो स्टेशन कहाँ स्थापित किया गया
 

उत्तर. बंगलुरू
 

प्रश्न. भारत का पहला सबसे ऊँचा TV टावर कहाँ स्थापित किया गया है
 

उत्तर. पीतमपुरा
 

प्रश्न. दूरदर्शन से हिंदी समाचार का शुभारभ कब हुआ
 

उत्तर. 15 अगस्त, 1965 ई
 

प्रश्न. दूरदर्शन पर प्रथम धारावाहिक कौन सा था
 

उत्तर. हम लोग
 

प्रश्न. दूरदर्शन को आकाशवाणी से पृथक करके दूरदर्शन नामक स्वतंत्र सगठन की स्थापना कब की गई
 

उत्तर. 1965
 

प्रश्न. भारत में रेडियो विज्ञापन सेवा कब आरभ की गई
 

उत्तर. 1967
 


Television & Radio related general knowledge
 
प्रश्न. भारत में विज्ञापन सेवा के स्टेशन कितने हैं
 

उत्तर. 32
 

प्रश्न. भारत में रेडियो पर विविध भारती कब आरभ हुई
 

उत्तर. 1957
 

प्रश्न. दूरदर्शन पर रंगीन प्रसारण का शुभारंभ कब हुआ
 


उत्तर. 1982
 

प्रश्न. दूरदर्शन पर सेटेलाइट चैनल कब आरंभ हुआ
 

उत्तर. 1996-97





प्रश्न. भारत में पहली बार मुम्बई व कोलकाता से निजी ट्रान्समीटरों द्वारा रेडियों प्रसारण का प्रारम्भ कब हुआ?
 

उत्तर. 1927 में
 

प्रश्न.  भारत सरकार ने वर्ष 1930 में रेडियो प्रसारण को अपने हाथ में लिया और उस समय इसे किस नाम से जाना जाता था?
 

उत्तर. भारतीय प्रसारण सेवा
 

प्रश्न.  भारतीय प्रसारण सेवा का नामकरण ‘आल इणिडया रेडियो’ किस वर्ष किया गया?
 

उत्तर. 1936 में
 

प्रश्न.  भारतीय रेडियो सेवा का विशिष्ट नाम ‘आकाशवाणी’ कब रखा गया?
 

उत्तर. 1957 में
 

प्रश्न.  आकाशवाणी की ‘विदेशी सेवा प्रभाग’ विश्व की कितनी भाषाओं में विदेशी श्रोताओं के लिए अपने कार्यक्रम प्रसारित करती है?
 

उत्तर. 24 भाषाओं
 

प्रश्न.  भारत में विदेशी प्रसारणों की मीनिटरिंग कब प्रारम्भ हुई?
 

उत्तर. 1 नवम्बर, 1939 को
 

प्रश्न. मुम्बई, नागपुर-पुणे से विज्ञापन प्रसारण ( आज विविध भारती के नाम से विख्यात ) कब प्रारम्भ हुई?
 

उत्तर. नवम्बर, 1967 में
 

प्रश्न.  विज्ञापनों की प्रायोजित सेवा कब शुरू हुई?
 

उत्तर. मई 1970 में

 

प्रश्न. आल इणिडया रेडियो सबसे पहले युवाओं के लिए प्रोग्राम ‘युववाणी’ किस आकाशवाणी द्वारा 1969 में शुरू किया गया था?
 

उत्तर. आकाशवाणी दिल्ली से
 

प्रश्न.  आल इणिडया रेडियो ने भारत में टेलीविजन कार्यक्रम कब और कहाँ से शुरू किया।
 

उत्तर. 15 सितम्बर, 1959 को दिल्ली से
 

प्रश्न.  भारत में टेलीविजन की शुरूआत कब हुई?
 

उत्तर. दिल्ली में, 15 सितम्बर, 1959 को
 

प्रश्न. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रथम बार कब प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण किया गया?
 

उत्तर. 1960 में
 

प्रश्न.  17 अक्टूबर, 1981 में प्रायोगिक रूप से रंगीन टेलीविजन का परीक्षण हुआ तथा कब से रंगीन टेलीविजन 
का नियमित प्रसारण प्रारम्भ हुआ?
 

उत्तर. 15 अगस्त, 1982 से
 

प्रश्न.  टेलीविजन की नियमित सेवाएँ कब प्रारम्भ हुई थी?
 

उत्तर. 1965 में
 

प्रश्न.  दूरदर्शन ने अपनी प्रात: कालीन सभा कब प्रारम्भ की थी?
 

उत्तर. 23 फरवरी, 1987
 

प्रश्न.  दूरदर्शन पर विज्ञापन 1 जनवरी, 1976 से किस केन्द्र से शुरू किए गए?
 

उत्तर. दिल्ली केन्द्र

 

प्रश्न.  दूरदर्शन पर राष्ट्रीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्या था तथा कब शुरू किया गया?
 

उत्तर. राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देकर भारतवासियों में एकता, बंधुत्व और गर्व की भावना पैदा करना था तथा 
15 अगस्त, 1982 को शुरू किया गया
 

प्रश्न.  भारत में दूरदर्शन की शुरूआत के साथ दूरदर्शन के पर्दे पर सबसे पहले किसका चेहरा उभरा था?
 

उत्तर. प्रतिमा पुरी
 

प्रश्न.   स्काटलैण्ड के जान लोगी बेयर्ड द्वारा यानित्रक टेलीविजन का निर्माण किस वर्ष हुआ?
 

उत्तर. 1926 में
 

प्रश्न.   दिल्ली में दूरदर्शन का चेनल-2 कब क्रियाशील हुआ?
 

उत्तर. सितम्बर 1985 में
 

प्रश्न.   दूरदर्शन के दोपहर प्रसारण ( मुम्बई दूरदर्शन केन्द्र से ) की शुरूआत कब हुई?
 

उत्तर. 26 जनवरी, 1989 में
 

प्रश्न.   संसदीय कार्यवाहियों का दूरदर्शन द्वारा सीधा प्रसारण कब शुरू हुआ?
 

उत्तर. 3 दिसम्बर, 1991 में


  *  दूरदर्शन की देश में महानगरों में शुरुआत: दिल्‍ली (09 अगस्‍त 1984), मुम्‍बई (01 मई 1985), चेन्‍नई (19 नवम्‍बर 1987), कोलकाता (01 जुलाई 1988)
 

 *    26 जनवरी 1993: मेट्रो चैनल शुरू करने के लिए एक दूसरे चैनल की नेटवर्किंग हुई।
 

 *   14 मार्च 1995: अंतर्राष्‍ट्रीय चैनल डीडी इंडिया की शुरूआत हुई।
 

 *    23 नवम्‍बर 1997: प्रसार भारती का गठन (भारतीय प्रसारण निगम) हुआ।
 

 *    18 मार्च 1999: खेल चैनल डीडी स्‍पोर्ट्स की शुरूआत हुई।
 

*    26 जनवरी 2002: संवर्धन/सांस्‍कृतिक चैनल की शुरूआत हुई।
 

 *    03 नवम्‍बर 2002: 24 घण्‍टे के समाचार चैनल डीडी न्‍यूज की शुरूआत हुई।
 

 *    16 दिसम्‍बर 2004: निशुल्‍क डीटीएच सेवा डीडी डाइरेक्‍ट की शुरूआत हुई।
दोस्तों यदि आप को इस जानकारी में कोई त्रुटि या कोई गलती लगे तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में बताएं तथा यह जानकारी  अच्छी लगे तो वेबसाइट को सब्सक्राइब   करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें**For more information like this pleas visit our website dally and subscribe this website thank you**
जुलाई 25, 2019

The question related to Buddhism in Hindi

बौद्ध धर्म  से सम्बंधित पश्न हिंदी में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जैसे NTPC , RAILWAY GROUP-D , SSC , IBPS , STATE PSC के लिए उपयोगी



प्रश्न.  गौतम बुद्ध के दुसरे गुरु का नाम क्या था ?

उत्तर. रुद्रक

प्रश्न.  उरुवेला में कितने ब्राह्मण बुद्ध के शिष्य बने ?

उत्तर. पांच

प्रश्न.  बुद्ध के पांचों शिष्य के नाम क्या थे ?

उत्तर. कौण्डिन्य, वप्पा, भादिया, अस्सागी और महानामा


प्रश्न. बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे ?

उत्तर. गौतम बुद्ध

प्रश्न.  गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर. 563 ई०पू०

प्रश्न.  गौतम बुद्ध का जन्म स्थान का नाम क्या है ?

उत्तर. कपिलवस्तु के लुम्बिनी नामक स्थान

प्रश्न. किसे Light of Asia के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर. महात्मा बुद्ध

प्रश्न. गौतम बुद्ध के बचपन का नाम क्या था ?

उत्तर. सिद्धार्थ

प्रश्न.  गौतम बुद्ध के पिता का नाम क्या था ?

उत्तर. शुद्धोधन

प्रश्न.  इनके माँ का नाम था ?

उत्तर. मायादेवी

प्रश्न.   महात्मा बुद्ध के शौतेली माँ का नाम क्या था ?

उत्तर. प्रजापति गौतमी

प्रश्न.  महात्मा बुद्ध के पत्नी का नाम क्या था ?

उत्तर. यशोधरा

प्रश्न.  गौतम बुद्ध के पुत्र का नाम क्या था ?

उत्तर. राहुल

प्रश्न.  गौतम बुद्ध के सारथी का नाम क्या था ?

उत्तर. चन्ना

प्रश्न.  गौतम बुद्ध कितने वर्ष की अवस्था में गृह त्याग कर सत्य की खोज में निकाल पड़े ?

उत्तर. 29 वर्ष

प्रश्न.  सिद्धार्थ के गृह त्याग की घटना को बौद्ध धर्म में क्या कहा जाता है ?

उत्तर. महाभिनिष्क्रमण

प्रश्न.  बुद्ध ने अपना प्रथम गुरु किसे बनाया था ?

उत्तर. आलारकलाम

प्रश्न.   बुद्ध ने अपने प्रथम गुरु से कौन सी शिक्षा प्राप्त की ?

उत्तर. सांख्य दर्शन


प्रश्न.  35 वर्ष की आयु में बिना अन्न-जल ग्रहण किए आधुनिक बोधगया में निरंजना (फल्गु) नदी के तट पर, पीपल वृक्ष के निचे कितने वर्ष की कठिन तपस्या के बाद बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई ?

उत्तर. 6 वर्ष

प्रश्न.  ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ को क्या कहा गया ?

उत्तर. गौतम बुद्ध और तथागत

प्रश्न.  सिद्धार्थ का गोत्र क्या था ?

उत्तर. गौतम

प्रश्न.  गौतम बुद्ध को किस रात्रि के दिन ज्ञान की प्राप्ति हुई ?

उत्तर. वैशाखी पूर्णिमा

प्रश्न.  गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था ?

उत्तर. वाराणसी के निकट सारनाथ

प्रश्न.  उपदेश देने की इस घटना को क्या कहा जाता है ?

उत्तर. धर्मचक्रप्रवर्तन

प्रश्न.  महात्मा बुद्ध ने अपने उपदेश को किस भाषा में दिया ?

उत्तर. पाली

प्रश्न.   बौद्धधर्म के त्रिरत्न कौन-कौन है ?

उत्तर. बुद्ध, धम्म और संघ

प्रश्न.  बौद्ध धर्म में प्रविष्टि को क्या कहा जाता था ?

उत्तर. उपसम्पदा

प्रश्न.  बुद्ध के अनुसार देवतागण भी किस सिद्धान्त के अंतर्गत आते है ?

उत्तर. कर्म के सिद्धान्त

प्रश्न.  बुद्ध ने तृष्णा की घटना को क्या कहा है ?

उत्तर. निर्वाण

प्रश्न.  बुद्ध के अनुयायी कितने भागों में बंटे थे ?

उत्तर. दो (भिक्षुक और उपासक)

प्रश्न.  जिस स्थान पर बुद्ध ने ज्ञान की प्राप्ति की थी, वह स्थान क्या कहलाया ?

उत्तर. बोधगया

प्रश्न.  महात्मा बुद्ध की मृत्यु कब और कहाँ हुई थी ?

उत्तर. 483 ई०पू० में कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)

प्रश्न. महात्मा बुद्ध की मृत्यु की घटना को बौद्ध धर्म में क्या कहा गया है ?

उत्तर. महापरिनिर्वाण

प्रश्न.  महात्मा बुद्ध द्वारा दिया गया अंतिम उपदेश क्या था ?

उत्तर. “सभी वस्तुए क्षरणशील होती है अतः मनुष्य को अपना पथ-प्रदर्शक स्वयं होना चाहिए l

प्रश्न.  प्रथम बौद्ध संगीति किसके शासन काल में हुआ था ?

उत्तर. अजातशत्रु

प्रश्न.  तृतीय बौद्ध संगीति कहाँ हुआ था ?

उत्तर. पाटलिपुत्र

प्रश्न.  गौतम बुद्ध के सबसे प्रिय और आत्मीय शिष्य कौन थे ?

उत्तर. आनंद

प्रश्न.  बौद्ध धर्म को अपनाने वाली प्रथम महिला कौन थी ?

उत्तर. बुद्ध की माँ प्रजापति गौतमी

प्रश्न.  भारत से बाहर बौद्ध धर्म को फैलाने का श्रेय किस राजा को जाता है ?

उत्तर. सम्राट अशोक

प्रश्न.  बुद्ध के प्रथम दो अनुयायी कौन कौन थे ?

उत्तर. काल्लिक तपासु

प्रश्न.  बुद्ध की प्रथम मूर्ति कहाँ बना था ?

उत्तर. मथुरा कला

प्रश्न.  सबसे अधिक संख्या में बुद्ध की मूर्तियों का निर्माण किस शैली में किया गया था ?

उत्तर. गांधार शैली

प्रश्न.  बौद्ध का परम धर्म लक्ष्य है ?

उत्तर. निर्वाण

प्रश्न.  धार्मिक जुलूस की शुरुआत सबसे पहले किस धर्म से शुरू की गयी थी ?

उत्तर. बौद्धधर्म

प्रश्न.  बौद्धों का सर्वाधिक पवित्र त्योहार क्या है ?

उत्तर. वैशाख पूर्णिमा

प्रश्न.  वैशाख पूर्णिमा किस नाम से विख्यात है ?

उत्तर. बुद्ध पूर्णिमा

प्रश्न.  अनीश्वरवाद को मानने वाले कौन-कौन धर्म है ?

उत्तर. बौद्धधर्म एवं जैनधर्म

प्रश्न.  बुद्ध ने किसके प्रमाणिकता को स्पस्टतः नकार दिया था ?

उत्तर. वेदों के

प्रश्न.  सम्राट अशोक को बौद्ध धर्म में किसने दीक्षित किया था ?

उत्तर. मोगलीपुत्त तिस्सा

प्रश्न.  चतुर्थ बौद्ध संगीति कहाँ हुआ था ?

उत्तर. कुण्डलवन (कश्मीर)


दोस्तों यदि आप को इस जानकारी में कोई त्रुटि या कोई गलती लगे तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में बताएं तथा यह जानकारी  अच्छी लगे तो वेबसाइट को सब्सक्राइब   करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें**For more information like this pleas visit our website dally and subscribe this website thank you**
जुलाई 19, 2019

भारत के प्रमुख दर्रे (Main Passes of india)

भारत के प्रमुख दर्रे हिंदी  में NTPC , RAILWAY GROUP-D , SSC , IBPS , STATE PSC के लिए उपयोगी



जम्मू कश्मीर राज्‍य में स्थित प्रमुख दर्रे

    बुर्जिल दर्रा : बुर्जिल दर्रा श्रीनगर से गिलगित को जोडता है । यह दर्रा भारत को मध्य एशिया से जोडता है
  

  काराकोरम दर्रा :  लद्दाख क्षेत्र में स्थित काराकोरम दर्रा भारत का सबसे ऊँचा दर्रा है जिसकी उंचाई 5624 मीटर है, यहाँ से चीन जाने के लिए एक सड़क भी है। 
  

  पीरपंजाल दर्रा :  यह श्रीनगर से पश्चिम में स्थित है।
  

  जोजिला दर्रा  :  ज़ोजिला जम्मू और कश्मीर में जास्कर श्रेणी में स्थित एक प्रसिद्ध दर्रा है। यह दर्रा हिमालय के अन्तर्गत आता है। इसके द्वारा श्रीनगर और लेह सड़क मार्ग से जुड़ते हैं। 
  

  बनिहाल दर्रा  :  बनिहाल दर्रे से जम्मू से श्रीनगर जाने का मार्ग गुजरता है , राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच1ए इस दर्रे से होकर निकलता है। यही दर्रा कश्मीर घाटी को जवाहर सुरंग के माध्यम से जम्मू के रास्ते शेष भारत से जोड़ता है।
  

  अघील दर्रा  :  यह कराकोरम में स्थित भारत की सबसे ऊंची चोटी K2 के उत्तर में स्थित है यह समुन्दर तल से लगभग 5000 मीटर की ऊंचाई पर है और भारत के लद्दाख को चीन के एक्सिन्जियांग (सिकियांग) प्रांत से मिलाता है।
  

  बारालाचा दर्रा  : यह जम्मू- कश्मीर में लगभग 5045 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है इसमें से बहुत ऊंचा मनाली से लेह सड़क मार्ग गुजरता है यहां शीत ऋतु में हिमपात होता है ।
  

  चांग ला दर्रा : लगभग 5270 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह दर्रा लद्दाख को तिब्बत से मिलाता है यहां पर चांगला बाबा का मंदिर है ।
  

  खूजराव  दर्रा  : यह कराकोरम पर्वत श्रंखला में 5000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित है और लद्दाख को चीन के सिक्यांग प्रांत से मिलाता है
  

  लानक ला दर्रा  : यह जम्मू- कश्मीर के चीन अधिकृत अक्साई चीन इलाके में स्थित है और लद्दाख तथा तिब्बत की राजधानी लासा के बीच संपर्क स्थापित करता है चीन ने सामरिक दृष्टि से इस दर्रे में से गुजरती हुई सिकियांग को तिब्बत से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण किया है
  

  कारा ताघ दर्रा : यह कराकोरम पर्वत पर 6000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित है और हिमपात के कारण वर्ष की अधिकांश अवधि में बंद ही रहता है
  

  खारदुंग दर्रा: यह जम्मू-कश्मीर के कराकोरम पर्वत में 6000 मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित है इस दर्रे में से भारत की सबसे ऊंची सड़क गुजरती है परंतु यह हिमपात के कारण शीत ऋतु में बंद रहता है
  

  थांग ला दर्रा: यह जम्मू- कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में 5359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है इस दर्रे में से खारदुंग के बाद दूसरी सबसे ऊंची सड़क गुजरती है
  

  इमिस ला दर्रा: लगभग 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह दर्रा लद्दाख को तिब्बत से मिलाता है यहां पर भूमि बहुत उबड़ खाबड़ है और डाल काफी तीव्र है जिस कारण से इसका अधिक उपयोग नहीं किया जाता यह शीत ऋतु में बंद हो जाता है
  

  पेन्सी ला  दर्रा  : यह महान हिमालय में 5000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर जोजी ला के पूर्व में स्थित है यह कश्मीर घाटी को कारगिल से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है परन्तु यह शीत ऋतु में हिमपात के कारण नवम्बर से मई मध्य तक बंद रहता है
  

  जोजी ला दर्रा  :  लगभग 3850 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह दर्रा श्रीनगर तथा कार्गिल एवं लेह के बीच  है यहां पर सड़कों के निर्माण तथा रखरखाव का काम सीमा सड़क संगठन द्वारा किया जाता है इसके सामरिक महत्व को देखते हुए श्रीनगर से जोजी ला सड़क को राष्ट्रीय महामार्ग NH-ID घोषित किया गया है




हिमाचल प्रदेश  राज्‍य में स्थित प्रमुख दर्रे

    शिपकी ला दर्रा: यह भारत के हिमाचल प्रदेश के किन्नौर ज़िले को तिब्बत के न्गारी विभाग के ज़ान्दा ज़िले से जोड़ता है।
  

  रोहतांग दर्रा: यह मनाली को लेह से सड़क मार्ग द्वारा जोड़ता है। यह दर्रा समुद्र तल से 4,111 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। इस दर्रे का पुराना नाम 'भृगु-तुंग' था, 'रोहतांग' नया नाम है।
  

  बडालाचा दर्रा: यह मंडी और लेह को सड़क परिवाह से जोड़ता है।
  

  देबसा दर्रा: यह हिमाचल प्रदेश के महान हिमालय में कुल्लू एवं स्पीती के बीच लगभग 5270 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है इससे कुल्लू तथा स्पीती के बीच छोटे मार्ग का निर्माण हो गया है।



उत्तराखंड राज्‍य में स्थित प्रमुख दर्रे

    माना दर्रा :  यह NH-58 का अन्तिम छोर है। इसे माना-ला, चिरबितया, चिरबितया-ला अथवा डुंगरी-ला के नाम से भी जाना जाता है।
  

  लिपुलेख दर्रा:  भारत के उत्तराखंड राज्य के कुमाऊँ क्षेत्र को तिब्बत के तकलाकोट (पुरंग) शहर से जोड़ता है।
    नीति दर्रा: भारत के उत्तराखंड राज्य को तिब्बत से जोड़ने वाला हिमालय का एक प्रमुख दर्रा हैं। यह 5068 मी. की ऊंचाई पर स्थित हो।
  

  मुलिंग ला दर्रा:  यह गंगोत्री के उत्तर में स्थित है और उत्तराखंड को तिब्बत से जोड़ता है भारी हिमपात के कारण यह शीत ऋतु में बंद रहता है
  

  मंगसा धुरा दर्रा:  यह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लगभग 5000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है मानसरोवर के लिए जाने वाले तीर्थ यात्री इस दर्रे का भी प्रयोग करते हैं



सिक्किम राज्‍य में स्थित प्रमुख दर्रे

    जैलेप ला दर्रा:  भारत के सिक्किम राज्य को दक्षिण तिब्बत में चुम्बी घाटी को जोड़ता है। अंतरराष्ट्रीय सीमा की भारतीय तरफ़ इस दर्रे के चरणों में प्रसिद्ध मेनमेचो झील स्थित है।
  

  नाथू ला दर्रा :  भारत के सिक्किम राज्य और दक्षिण तिब्बत में चुम्बी घाटी को जोड़ता है।



अरुणाचल प्रदेश राज्‍य में स्थित प्रमुख दर्रे

    दिहांग दर्रा: यह अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित है और इस राज्य को म्यामार के मांडले से मिलाता है
  

  दिफ़ू दर्रा: यह भी इस राज्य के पूर्वी भाग में स्थित है और म्यामार के मांडले को छोटा मार्ग उपलब्ध कराता है यह भारत तथा म्यामार के बीच परंपरागत मार्ग है  यह पूरे समय यातायात के लिए खुला रहता है।
  

  लिखापानी दर्रा: यह भी अरुणाचल प्रदेश का संपर्क मांडले से कराता है और सारा साल खुला रहता है
  

  यांगसान दर्रा: लगभग 4000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह दर्रा अरुणाचल प्रदेश तथा म्यामार के मांडले में संपर्क स्थापित करता है
  

  यांग्दाप दर्रा: यह भारत एवं तिब्बत की सीमा पर अवस्थित है। यह दर्रा महान हिमालय श्रेणी में अवस्थित है। इसके पास से ही ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करती है।


दोस्तों यदि आप को इस जानकारी में कोई त्रुटि या कोई गलती लगे तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में बताएं तथा यह जानकारी  अच्छी लगे तो वेबसाइट को सब्सक्राइब   करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें**For more information like this pleas visit our website dally and subscribe this website thank you**

जुलाई 11, 2019

First State Important Facts & Questions & Answers

 



प्रश्न.  जैविक खेती करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है ? 

उत्तर. सिक्किम

प्रश्न.  "सूचना का अधिकार" लागू करने वाला पहला राज्य कौन सा है ? 


उत्तर.तमिलनाडु ।

प्रश्न.  "सेवा का अधिकार" लागू करने वाला पहला राज्य कौन सा है ? 


उत्तर. राजस्थान ।

प्रश्न.  "पंचायती राज" आरम्भ करने वाला पहला राज्य कौन सा है ? 


उत्तर. राजस्थान ।

प्रश्न.  संस्कृत को "राजकीय भाषा" का दर्जा देने वाला राज्य कौन सा है ? 


उत्तर. उत्तराखंड ।

प्रश्न.  मूल्यवर्धित कर लागू करने वाला पहला राज्य कौन सा है ? 


उत्तर. हरियाणा

प्रश्न.  "भाषायी आधार" पर गठित होने वाला पहला राज्य कौन सा है ? 


उत्तर.आन्ध्र-प्रदेश ।

प्रश्न.  विश्व बैंक को "कार्बन क्रेडिट बेचने वाला" पहला राज्य कौन सा है ? 



उत्तर. हिमाचल-प्रदेश ।


प्रश्न.  "पूर्ण साक्षरता" प्राप्त करने वाला भारत का पहला
राज्य कौन सा है ? 


उत्तर. केरल ।

प्रश्न.  "प्लास्टिक बैग" को प्रतिबंधित करने वाला पहला राज्य कौन सा है ? 



उत्तर. हिमाचल-प्रदेश ।


प्रश्न.  वह् राज्य जहाँ पहली बार "राष्ट्रपति शासन" लागू हुआ कौन सा है ? 


उत्तर. पंजाब ।

प्रश्न.  मृतकों की जनगणना करने वाला पहला राज्य कौन सा है ? 


उत्तर.कर्नाटक ।

प्रश्न.  विशेष बाघ बल गठित करने वाला पहला राज्य कौन सा है ? 



उत्तर. कर्नाटक

प्रश्न.  भूमि सेना गठित करने वाला पहला राज्य कौन सा है ? 


उत्तर. उत्तर-प्रदेश ।

प्रश्न.  मिड-डे-मिल प्रारम्भ करने वाला पहला राज्य कौन सा है ? 


उत्तर. तमिलनाडु ।

प्रश्न.  महिला बैंक स्थापित करने वाला पहला राज्य कौन सा है ? 


उत्तर. महाराष्ट्र (मुम्बई) ।

प्रश्न.  रोजगार गारंटी योजना शुरू करने वाला पहला राज्य कौन सा है ? 


उत्तर. महाराष्ट्र ।

प्रश्न.  राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कार्यक्रम(NREGA) लागू करने
वाला पहला राज्य कौन सा है ? 


उत्तर. आंध्र-प्रदेश( 2 फरवरी,2006, बंदला पल्ली से ) ।

प्रश्न.  खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम लागू करने वाला पहला राज्य कौन सा है ? 


उत्तर.छत्तीसगढ़ ।

प्रश्न.  मानव विकास रिपोर्ट जारी करने वाला पहला राज्य कौन सा है ? 


उत्तर.मध्य-प्रदेश ।

दोस्तों यदि आप को इस जानकारी में कोई त्रुटि या कोई गलती लगे तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में बताएं तथा यह जानकारी  अच्छी लगे तो वेबसाइट को सब्सक्राइब   करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
**For more information like this pleas visit our website dally and subscribe this website thank you**

जून 22, 2019

Cabinet Ministers of India 2019

भारत के केंद्रीय मंत्रीमण्डल (Cabinet Ministers of India 2019) की नवीनतम और अपडेटेड सूची 2019

क्रमांक भारत के मंत्री की सूची (Cabinet Ministers of India 2019 )पोर्टफोलियो (Portfolio)
1.श्री नरेंद्र मोदीप्रधान मंत्री और प्रभारी भी:
कार्मिक मंत्रालय
लोक शिकायतें और पेंशन
परमाणु ऊर्जा विभाग
अंतरिक्ष विभागसभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दों और अन्य सभी
किसी भी मंत्री को आवंटित पोर्टफोलियो नहीं।.
2.श्री राजनाथ सिंहरक्षा मंत्री
3.श्री अमित शाहगृह मंत्री
4.श्री नितिन जयराम गडकरीसड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री;
और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री
5.डी.वी. सदानंद गौड़ारासायनिक और उर्वरक मंत्री
6.निर्मला सीतारमणवित्त मंत्री; और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री
7.राम विलास पासवानउपभोक्ता मामलों के मंत्री
खाद्य और सार्वजनिक वितरण
8.नरेंद्र सिंह तोमरकृषि और किसान कल्याण मंत्री;
ग्रामीण विकास मंत्री; तथा
पंचायती राज मंत्री
9.रविशंकर प्रसादकानून और न्याय मंत्री;
संचार मंत्री; तथा
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
10.हरसिमरत कौर बादलखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
11.थावर चंद गहलोतसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री
12.डॉ. एस जयशंकरविदेश मंत्री
13.रमेश पोखरियाल निशंकमानव संसाधन विकास मंत्री
14.अर्जुन मुंडाजनजातीय मामलों के मंत्री
15.स्मृति ईरानीमहिला और बाल विकास मंत्री;
कपड़ा मंत्री
16.डॉ. हर्षवर्धनस्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री; तथा
पृथ्वी विज्ञान मंत्री
17.प्रकाश जावड़ेकरपर्यावरण मंत्री,
वन और जलवायु परिवर्तन; तथा
सूचना और प्रसारण मंत्री
18.पीयूष गोयलरेल मंत्री; तथा
वाणिज्य और उद्योग मंत्री
19.धर्मेंद्र प्रधानपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री ; तथा
इस्पात मंत्री
20.मुख्तार अब्बास नकवीअल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
21.प्रहलाद जोशीसंसदीय मामलों के मंत्री;
कोयला मंत्री; तथा
खान मंत्री
22.डॉ. महेंद्र नाथ पांडेकौशल विकास और उद्यमिता मंत्री
23.अरविंद सावंतभारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री
24.गिरिराज सिंहपशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री
25.गजेंद्र सिंह शेखावतजल शक्ति के मंत्री

पोर्टफोलियो 2019 के साथ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की अपडेट सूची

संघ पोर्टफोलियो
संतोष के गंगवारराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रम और रोजगार मंत्रालय।
राव इंद्रजीत सिंहसांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार);
और योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
श्रीपद वाई नाइकराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुर्वेद मंत्रालय,
योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष);
और रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री।
डॉ. जितेंद्र सिंहराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय;
प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री;
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री;
परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; तथा
अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री।
किरेन रिजिजूयुवा मामलों और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार);
और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री।
प्रहलाद सिंह पटेलसंस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा
पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)।
राज कुमार सिंहऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार);
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।
हरदीप सिंह पुरीआवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार);
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री।
मनसुख एल. मंडावियाराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जहाजरानी मंत्रालय;
और रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री।

पोर्टफ़ोलियो 2019 के साथ राज्य मंत्री की अपडेट सूची (Updated List Of Minister of State with Portfolio 2019)
राज्य मंत्रीपोर्टफोलियो
फग्गनसिंह कुलस्तेइस्पात राज्य मंत्री।
अश्विनी कुमार चौबेस्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।
अर्जुन राम मेघवालसंसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा
भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री।
जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंहसड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री।
कृष्ण पालसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।
दानवे रावसाहेब दादरावउपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री।
जी. किशन रेड्डीगृह मंत्रालय में राज्य मंत्री।
पुरुषोत्तम रुपालाकृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।
रामदास अठावलेसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।
साध्वी निरंजन ज्योतिग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री।
बाबुल सुप्रियोपर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री।
संजीव कुमार बाल्यानपशुपालन, डेयरी और मत्स्य मंत्रालय में राज्य मंत्री।
धोत्रे संजय शामरावमानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री;
संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री।
अनुराग सिंह ठाकुरवित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री।
अंगदी सुरेश चन्नबसप्पारेल मंत्रालय में राज्य मंत्री।
नित्यानंद रायगृह मंत्रालय में राज्य मंत्री।
रतन लाल कटारियाजल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।
वी. मुरलीधरनविदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा
संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री।
रेणुका सिंह सरुताजनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री।
सोम प्रकाशवाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री।
रामेश्वर तेलीखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री।
प्रताप चंद्र सारंगीसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा
पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय में राज्य मंत्री।
कैलाश चौधरीकृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।
देबाश्री चौधरीमहिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री।


जून 19, 2019

Important questions related to transport (rail, air, road, water, railway zone, communication services) in India and answer in Hindi

भारत में परिवहन (रेल , वायु , सड़क , जल ,रेलवे जोन , संचार सेवाएं ) से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर हिंदी में

भारत की संचार तथा परिवहन से सम्बंधित प्रश्न सभी प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे जाते जैसे SSC, RAILWAY GROUP-D , RAILWAY NTPC , IBPS , BANK EXAM , STATE PSC , VYAPAM , CGPSC ,MPPSC ETC.


रेल परिवहन:

प्रश्न.  भारत में सर्वप्रथम रेल व्यवस्था की शुरूआत कब हुई
 

उत्तर.   1851 ई. में रुड़की से पिरान कलियार
 

प्रश्न.  भारत में सर्वप्रथम यात्री रेल व्यवस्था की शुरूआत कब हुई
 

उत्तर.   1853 ई. में मुंबई से थाणे (34 किमी)
 

प्रश्न.  विश्व की पहली रेलगाड़ी कब चली थी
 

उत्तर.   1825 ई. में लिवरपूल से मैनचेस्टर (इंग्लैंड में) के बीच
 

प्रश्न.  भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक उपक्रम कौन-सा है
 

उत्तर.   भारतीय रेल
 

प्रश्न.  भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना कब की गई थी
 

उत्तर.   1905 ई. में
 

प्रश्न.  भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण कब हुआ
 

उत्तर.   1950 ई. में
 

प्रश्न.  भूमिगत मेट्रो रेल की शुरूआत कहाँ हुई
 

उत्तर.   24 अक्टूबर, 1984 को कोलकाता में
 

प्रश्न.  भारतीय रेल प्रशासन तथा प्रबंधन की जिम्मेदारी किस पर हैं
 

उत्तर.   रेलवे बोर्ड पर
 

प्रश्न.  रेलवे को कितने मंडलों में बाँटा गया है
 

उत्तर.   17
 

प्रश्न.  प्रत्येक मंडल का प्रधान कौन होता है
 

उत्तर.   महाप्रबंधक
 

प्रश्न.  देश में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी कौन-सी है
 

उत्तर.   विवेक एक्सप्रेस (4,273) किमी, डिब्रुगढ़ से कन्याकुमारी तक
 

प्रश्न.  देश में बिजली से चलने वाली प्रथम गाड़ी कौन-सी थी
 

उत्तर.   डेक्कन क्वीन
 

प्रश्न.  यह किन स्थानों के मध्य चली थी
 

उत्तर.   बंबई एवं पुणे के बीच
 

प्रश्न.  कोकण रेलवे किसको जोड़ती हैं
 

उत्तर.   महाराष्ट्र के रेहा को गोवा के मुडगाँव से
 

प्रश्न.  इसकी कुल लंबाई कितनी है
 

उत्तर.   760 किमी
 

प्रश्न.  इस रेलमार्ग पर पहली बार रेल परिचालन कब हुआ
 

उत्तर.   26 जनवरी, 1981 ई. को
 

प्रश्न.  इस रेलमार्ग से लाभान्वित होने वाले राज्य कौन-से हैं
 

उत्तर.   महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक एवं केरल
 

प्रश्न.  इस भूमिगत रेलमार्ग की कुल लंबाई कितने किमी है
 

उत्तर.   दमदम से टालीगंज तक 16.45 किमी
 

प्रश्न.  दिल्ली मेट्रो रेलवे परियोजना किसके सहयोग से बनाई गई
 

उत्तर.   जापान और कोरिया की कंपनियों के सहयोग से
 

प्रश्न.  इसके अंतर्गत सबसे पहली रेल किसके बीच चलाई गई
 

उत्तर.   25 दिसंबर, 2002 को तीस हजारी से शाहदरा के बीच
 

प्रश्न.  रेल इंजन निर्माण के कारखाने कहाँ स्थित हैं
 

उत्तर.   चितरंजन, वाराणसी तथा भोपाल में
 

प्रश्न.  सवारी डिब्बों का निर्माण कहाँ किया जाता है
 

उत्तर.   पेरंबूर (चेन्नई के निकट), कपूरथला, कोलकाता तथा बैंगलुरु
 

प्रश्न.  रेलवे सेवा आयोग के मुख्यालय कहाँ-कहाँ हैं
 

उत्तर.   इलाहाबाद, मुंबई, कोलकाता, भोपाल और चेन्नई
 

प्रश्न.  भारतीय रेल नेटवर्क का विश्व में कौन-सा स्थान है
 

उत्तर.   चौथा
 

प्रश्न.  भारतीय रेल नेटवर्क का एशिया में कौन-सा स्थान है
 

उत्तर.   दुसरा
 

प्रश्न.  भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली रेलगाड़ी कौन-सी हैं
 

उत्तर.   समझौता व थार एक्सप्रेस
 

प्रश्न.  भारत में सबसे तेज गति से चलने वाली रेलगाड़ी कौन-सी है
 

उत्तर.   गतिमान एक्सप्रेस (160 किमी/घंटा)
 

प्रश्न.  भारत का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म कौन-सा है
 

उत्तर.   गोरखपुर (उ.प्र.)
 

प्रश्न.  भारत के किस राज्य में रेल लाइन सबसे अधिक हैं
 

उत्तर.   उत्तर प्रदेश
 

प्रश्न.  पुर्वी उत्तर भारत के किस राज्य में रेलगाड़ी नहीं है
 

उत्तर.   मेघालय
 

प्रश्न.  पैलेस ऑन व्हील्स की तर्ज पर नई रेलगाड़ी ‘डेक्कन ओडिसी’ का परिचालन किस राज्य में हो रहा है
 

उत्तर.   महाराष्ट्र
 

प्रश्न.  कोंकण रेलमार्ग किस पर्वत श्रृंखला से होकर गुजरता है
 

उत्तर.   पश्चिमी घाट
 

प्रश्न.  भारतीय रेलमार्ग का कुल कितना प्रतिशत विद्युतीकरण है
 

उत्तर.   45%
 

प्रश्न.  भारत में कितने प्रकार के रेलमार्ग हैं
 

उत्तर.   3
 

प्रश्न.  रेल पथ के ब्रॉड गेज की चौड़ाई कितनी होती है
 

उत्तर.   1.676 मीं
 

प्रश्न.  कोयले से चलने वाला देश का सबसे पुराना इंजन कौन-सा है
 

उत्तर.   फेयरी क्वीन
 

प्रश्न.  कुल केंद्रीय कर्मचारियों का कितना प्रतिशत भाग रेलवे में कार्यरत हैं
 

उत्तर.   40%
 

प्रश्न.  भारत में माल परिवहन के लिए किस माध्यम का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है उत्तर.   भारतीय रेलवे
 

प्रश्न.  ‘व्हील्स एंड एक्सल प्लांट’ कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   बैंगलुरु में
 

प्रश्न.  भारत में प्रथम क्रांति रेल कहाँ चली
 

उत्तर.   दिल्ली से बैंगालुरु
 

प्रश्न.  वृंदावन एक्सप्रेस किन स्थानों के मध्य चलती है
 

उत्तर.   चेन्नई और बैंगालुरु
 

प्रश्न.  पूर्वी रेलवे के बँटवारे के बाद हाजीपुर के आंचलिक मुख्यालय का नाम क्या
 

उत्तर.   पूर्व मध्य रेलवे
 

प्रश्न.  डीजल लोकोमोटिव वर्क्स की स्थापना कब हुई
 

उत्तर.   1964 ई. में
 

प्रश्न.  रेल मंत्रालय ने ‘विलेज ऑन व्हील्स’ नामक परियोजना किस वर्ष प्रारंभ की
 

उत्तर.   2004 में

सड़क परिवहन।


प्रश्न.  राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण, प्रबंधन एवं रख-रखाव की जिम्मेदारी किसके द्वारा निभायी जाती है
 

उत्तर.   भारत सरकार द्वारा
 

प्रश्न.  इनका नियंत्रण किसके द्वारा किया जाता है
 

उत्तर.   केंद्रीय लोक निर्माण विभाग
 

प्रश्न.  वर्तमान में इस विभाग के तहत कितनी सड़कें शामिल हैं
 

उत्तर.   66,590 किमी
 

प्रश्न.  यह संपूर्ण देश की सड़कों की कुल लंबाई का कितने प्रतिशत है
 

उत्तर.   2%
 

प्रश्न.  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 कहाँ से कहाँ तक जाता है
 

उत्तर.   दिल्ली-पाक सीमा तक (1,226 किमी)
 


प्रश्न.  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 कहाँ तक जाता है
 

उत्तर.   दिल्ली-कोलकाता (1,490 किमी)
 

प्रश्न.  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-3 कहाँ तक जाता है
 

उत्तर.   आगरा-मुंबई (1,161 किमी)
 

प्रश्न.  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-4 कहाँ तक जाता है
 

उत्तर.   मुंबई-चेन्नई (1,415 किमी)
 

प्रश्न.  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-5 कहाँ तक जाता है
 

उत्तर.   कोलकाता-चेन्नई (1,610 किमी)
 

प्रश्न.  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-6 कहाँ तक जाता है
 

उत्तर.   कोलकाता-मुंबई (1,945 किमी)
 

प्रश्न.  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-7 कहाँ तक जाता है
 

उत्तर.   वाराणसी-कन्याकुमारी (2,369 किमी)
 

प्रश्न.  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 कहाँ तक जाता है
 

उत्तर.   दिल्ली-जयपुर-मुंबई (2,058 किमी)
 

प्रश्न.  भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है
 

उत्तर.   NH-7
 

प्रश्न.  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-7 किन-किन राज्यों में फैला है
 

उत्तर.   उ.प्र., म.प्र., महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक एवं तमिलनाडु में
 

प्रश्न.  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 और 2 को सम्मिलित रूप से क्या कहा जाता है
 

उत्तर.   ग्रांड ट्रंक रोड (G. T. Road)
 

प्रश्न.  भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है
 

उत्तर.   NH-47-A
 

प्रश्न.  स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के अंतर्गत किन चार महानगरों को जोड़ा जाएगा
 

उत्तर.   दिल्ली, मुंबई, चेन्नई एवं कोलकाता
 

प्रश्न.  राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बनने वाले उत्तर दक्षिण गलियारा से किसको जोड़ा गया है
 

उत्तर.   श्रीनगर को कन्याकुमारी से
 

प्रश्न.  इस कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व-पश्चिम गलियारों से किसको जोड़ा गया है
 

उत्तर.   सिलचर को पोरबंदर से
 

प्रश्न.  राज्य राजमार्ग का निर्माण एवं रख-रखाव की जिम्मेदारी किसकी होती है
 

उत्तर.   राज्य सरकार की
 

प्रश्न.  भारत में सबसे अधिक सड़कों वाला राज्य कौन-सा है
 

उत्तर.   महाराष्ट्र
 

प्रश्न.  भारत में सर्वाधिक पक्की सड़कों वाला राज्य कौन-सा है
 

उत्तर.   महाराष्ट्र में
 

प्रश्न.  भारत में सर्वाधिक कच्ची सड़कों वाला राज्य कौन-सा है
 

उत्तर.   ओडिशा
 

प्रश्न.  भारत में सड़कों का सर्वाधिक घनत्व किस राज्य में हैं
 

उत्तर.   केरल में
 

प्रश्न.  भारत में सड़कों का सबसे कम घनत्व किस राज्य में है
 

उत्तर.   जम्मू-कश्मीर में
 

प्रश्न.  सड़क निर्माण क्षेत्र में निजी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कौन-सी नीति अपनाई
 

उत्तर.   बनाओ, चलाओ और हस्तांतरित करो (B.O.T)
 

प्रश्न.  सीमावर्ती सड़कों का निर्माण एवं प्रबंधन किसके द्वारा किया जाता है
 

उत्तर.   सीमा सड़क संगठन
 

प्रश्न.  सीमा सड़क संगठन की स्थापना कब हुई थी
 

उत्तर.   1960 ई. में
 

प्रश्न.  एशिया का सबसे बड़ा रोप वे (रज्जुमार्ग) किसको जोड़ता है
 

उत्तर.   गढ़वाल में जोशीमठ एवं ऑली को (500 मी)
 

प्रश्न.  सड़कों के आधार पर भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है
 

उत्तर.   तीसरा
 


प्रश्न.  भारत में सड़कों की कुल लंबाई लगभग कितनी है
 

उत्तर.   56,17,812 किमी
 

प्रश्न.  भारत में परिवहन में सड़क परिवहन का योगदान कितना है
 

उत्तर.   80%
 

प्रश्न.  भारत के किस राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग सबसे अधिक है
 

उत्तर.   उत्तर प्रदेश
 

प्रश्न.  भारत राष्ट्रीय राजमार्ग/एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई कितनी है
 

उत्तर.   1,15,530 किमी
 

प्रश्न.  देश में कुल सड़कों की लंबाई में राष्ट्रीय राजमार्ग का योगदान कितना है
 

उत्तर.   1.7%
 

प्रश्न.  ग्रांड ट्रंक रोड (G.T. Road) वर्तमान में किन नगरों के मध्य है
 

उत्तर.   अमृतसर से कोलकाता
 

प्रश्न.  ग्रांड ट्रंक रोड किसने बनवायी थी
 

उत्तर.   शेरशाह सूरी ने
 

प्रश्न.  पहले ग्रांड ट्रंक रोड कहाँ से कहाँ तक थी
 

उत्तर.   कोलकाता से लाहौर
 

प्रश्न.  राष्ट्रीय राजमार्ग किसे जोड़ते हैं
 

उत्तर.  ` व्यापार केंद्र और राज्यों की राजधानियों को
 

प्रश्न.  पूर्व-पश्चिम व उत्तर-दक्षिण राजमार्ग एक-दूसरे को किस स्थान पर काटते हैं
 

उत्तर.   झाँसी
 

प्रश्न.  लाहौर-दिल्ली बस सेवा क्या कहलाती हैं
 

उत्तर.   सदा-ए-सरहद
 

प्रश्न.  काराकोरम राजमार्ग किसे जोड़ता है
 

उत्तर.   पाकिस्तान और अफगानिस्तान को
 

प्रश्न.  किस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या में जवाहर सुरंग स्थित है
 

उत्तर.   राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 में
 

प्रश्न.  स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के अंतर्गत जिन राष्ट्रीय राजमार्गों द्वारा चार महानगरों को जोड़ा जाता है, उनकी कुल लंबाई कितनी है
 

उत्तर.   5,846 किमी

 रेलवे जोन:


प्रश्न.  5 नवंबर, 1951 में गठित मध्य रेलवे (CR) का मुख्यालय कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   मुंबई सेंट्रल
 

प्रश्न.  15 नवंबर, 1951 में गठित पश्चिम रेलवे (WR) का मुख्यालय कहाँ स्थित
 

उत्तर.   चर्चगेट (मुंबई)
 

प्रश्न.  14 नवंबर, 1951 में गठित दक्षिण रेलवे (SR) का मुख्यालय कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   चेन्नई
 

प्रश्न.  14 अप्रैल, 1952 में गठित पूर्वी रेलवे (ER) का मुख्यालय कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   कोलकाता
 

प्रश्न.  14 अप्रैल, 1952 में गठित उत्तर रेलवे (NR) का मुख्यालय कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   नई दिल्ली
 

प्रश्न.  14 अप्रैल, 1952 में गठित पूर्वोत्तर रेलवे (NER) का मुख्यालय कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   गोरखपुर
 

प्रश्न.  1 अगस्त, 1955 में गठित दक्षिण-पूर्व रेलवे (SER) का मुख्यालय कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   कोलकाता
 

प्रश्न.  15 जनवरी, 1950 में गठित उत्तर-पूर्व सीमांत रेलवे (NEFR) का मुख्यालय कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   मालेगाँव
 

प्रश्न.  2 अक्टूबर, 1966 में गठित दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) का मुख्यालय कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   सिकंदराबाद
 

प्रश्न.  1 अक्टूबर, 2002 में गठित पूर्व मध्य रेलवे (ECR) का मुख्यालय कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   हाजीपुर
 

प्रश्न.  1 अक्टूबर, 2002 में गठित उत्तर-पश्चिम रेलवे (NWR) का मुख्यालय कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   जयपुर
 

प्रश्न.  1 अप्रैल, 2003 में गठित पूर्वी तटीय रेलवे (ECOR) का मुख्यालय कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   भुवनेश्वर
 

प्रश्न.  1 अप्रैल, 2003 में गठित उत्तर मध्य रेलवे (NCR) का मुख्यालय कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   इलाहाबाद
 

प्रश्न.  1 अप्रैल, 2003 में गठित दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे (SECR) का मुख्यालय कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   बिलासपुर
 

प्रश्न.  1 अप्रैल, 2003 में गठित दक्षिण-पश्चिम रेलवे (SWR) का मुख्यालय कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   हुबली
 

प्रश्न.  1 अप्रैल, 2003 में गठित पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) का मुख्यालय कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   जबलपुर
 

प्रश्न.  29 दिसंबर, 2010 में गठित कोलकाता मेट्रो रेल (KNR) का मुख्यालय कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   कोलकाता

वायु परिवहन:

प्रश्न.  भारत में वायु परिवहन की शुरूआत कब हुई
 

उत्तर.   1911 ई. में
 

प्रश्न.  विश्व की सर्वप्रथम विमान डाक सेवा का परिवहन किस के बीच किया गया
 

उत्तर.   इलाहाबाद और नैनी के बीच
 

प्रश्न.  इंडियन नेशनल एयरवेज कंपनी की स्थापना कब हुई
 

उत्तर.   1933 ई. में
 

प्रश्न.  भारतीय विमान निगम देश के आंतरिक भागों के अतिरिक्त किन देशों को अपनी सेवाएँ उपलब्ध कराता है
 

उत्तर.   नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, म्यांमार तथा मालदीव को
 

प्रश्न.  विदेशों के लिए सेवाएँ कौन उपलब्ध कराता है
 

उत्तर.   एयर इंडिया
 

प्रश्न.  देश में घरेलू उड़ान के लिए वायुदूत नामक तीसरे निगम की स्थापना कब की गई
 

उत्तर.   1981 ई. में
 

प्रश्न.  बाद में इसका विलय किसमें हुआ
 

उत्तर.   भारतीय विमान निगम में
 

प्रश्न.  सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनियाँ एयर इंडिया एवं भारतीय विमान निगम का विलय कब हुआ
 

उत्तर.   24 अगस्त, 2007 को
 

प्रश्न.  ये दोनों कंपनियां अब किसके नाम से कार्य हैं
 

उत्तर.   नेशनल एविएशन कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (NACIL)
 

प्रश्न.  इस कंपनी का ब्रांड नाम क्या है
 

उत्तर.   एयर इंडिया
 

प्रश्न.  भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का गठन कब किया गया
 

उत्तर.   1 अप्रैल, 1995 को
 

प्रश्न.  भारत की प्रथम अंतरराष्ट्रीय वायु सेवा कहाँ से कहाँ तक भारभ की
 

उत्तर.   कराची से चेन्नई के मध्य
 

प्रश्न.  एयर इंडिया और इंडियन एयर लाइन्स का विलय कब हुआ
 

उत्तर.   2010 . में
 

प्रश्न.  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी कहाँ है
 

उत्तर.   फुरसतगंज (उ.प्र.)
 

प्रश्न.  देश का पहला निजी क्षेत्र का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कहाँ है
 

उत्तर.   कोच्चि
 

प्रश्न.  अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की स्थापना कब हुई
 

उत्तर.   जून 1972 ई. में
 

प्रश्न.  स्वतंत्रता के पश्चात् बना प्रथम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कौन-सा है
 

उत्तर.   त्रिवेंद्रम्
 

प्रश्न.  राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की स्थापना कब हुई
 

उत्तर.   जुन 1986 ई.
 

प्रश्न.  पवनहंस हेलिकॉप्टर्स लिमिटेड की स्थापना कब हुई
 

उत्तर.   15 अक्टूबर, 1985
 

प्रश्न.  राजीव गाँधी नेशनल फ्लाइंग इंस्टीट्यूट किस राज्य में है
 

उत्तर.   महाराष्ट्र
 

प्रश्न.  श्री गुरु जी रामदास जी हवाई अड्डा कहाँ स्थित है
 

उत्तर.  अमृतसर
 

प्रश्न.  इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   नई दिल्ली
 

प्रश्न.  लोक प्रिया गोपीनाथ बरदोई हवाई अड्डा कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   गुवाहाटी (असम)
 

प्रश्न.  सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डा कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   अहमदाबाद
 

प्रश्न.  नेताजी सुभाष चन्द्र बोस हवाई अड्डा कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   कोलकाता
 

प्रश्न.  छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डा कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   मुंबई
 

प्रश्न.  राजीव गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कहाँ स्थित है
 

 उत्तर.   हैदराबाद
 

प्रश्न.  डाबेलिन हवाई अड्डा कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   वास्कोडिगामा
 

प्रश्न.  मीनाम्बक्कम हवाई अड्डा कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   चेन्नई
 

प्रश्न.  नीदमबसरी हवाई अड्डा कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   कोचीन
 

प्रश्न.  तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   केरल
 

प्रश्न.  डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर हवाई अड्डा कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   नागपुर

जल परिवहन:

प्रश्न.  केंद्रीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण की स्थापना कब की गई थी
 

उत्तर.   1987 ई. में
 

प्रश्न.  इसका मुख्यालय कहाँ है
 

उत्तर.   कोलकाता में
 

प्रश्न.  देश के जल-मार्ग को कितने भागों में बाँटा गया है
 

उत्तर.   2 (आंतरिक जलमार्ग और सामुद्रिक जलमार्ग)
 

प्रश्न.  आंतरिक जलमार्ग परिवहन किसके द्वारा होता है
 

उत्तर.   नदियों, नहरों एवं झीलों द्वारा
 

प्रश्न.  हल्दिया से इलाहाबाद को राष्ट्रीय जलमार्ग कब घोषित किया गया
 

उत्तर.   22 अक्टूबर, 1986 ई. को
 

प्रश्न.  देश का सबसे बड़ा बंदरगाह कहाँ हैं
 

उत्तर.   मुंबई में
 

प्रश्न.  बड़े बंदरगाहों का नियंत्रण कौन करता है
 

उत्तर.   केंद्र सरकार
 

प्रश्न.  छोटे बंदरगाहों को संविधान की किस सूची में रखा गया है
 

उत्तर.   समवर्ती सूची में
 

प्रश्न.  इनका प्रबंधन कौन करता है
 

उत्तर.   राज्य सरकार
 

प्रश्न.  देश का सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक बंदरगाह कौन-सा है
 

उत्तर.   विशाखापट्टनम
 

प्रश्न.  गुजरात स्थित कांडला किस प्रकार का बंदरगाह है
 

उत्तर.   ज्वारीय बंदरगाह
 

प्रश्न.  देश का सबसे प्राचीन बंदरगाह कौन-सा है
 

उत्तर.   चेन्नई
 

प्रश्न.  कुद्रेमुख से लौह-अयस्क का ईरान को निर्यात किस बंदरगाह से किया जाता है
 

उत्तर.   न्यू मंगलोर बंदरगाह से
 

प्रश्न.  भारत में कुल कितने बंदरगाह हैं
 

उत्तर.   13 बड़े व 200 छोटे
 

प्रश्न.  भारत के कुल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का कितने प्रतिशत व्यापार समुद्री मार्ग द्वारा होता है उत्तर.   95%
 

प्रश्न.  किस बंदरगाह को भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है
 

उत्तर.   मुंबई
 

प्रश्न.  भारत का सबसे गहरा बंदरगाह कौन-सा है
 

उत्तर.   गंगावरम बंदरगाह (आंध्र प्रदेश)
 

प्रश्न.  कौन-सा बंदरगाह मुक्त व्यापार क्षेत्र में है
 

उत्तर.   कांडला
 

प्रश्न.  मार्मुगाओ पत्तन कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   गोवा
 

प्रश्न.  भारत का निगमीकृत बंदरगाह कौन-सा है
 

उत्तर.   एन्नौर
 

प्रश्न.  पाराद्वीप बंदरगाह किस राज्य में है
 

उत्तर.   ओडिशा
 

प्रश्न.  डॉल्फिन नोज नामक चट्टान के पीछे कौन-सा बंदरगाह है
 

उत्तर.  विशाखापट्टनम् (आंध्र प्रदेश)
 

प्रश्न.  कौन-सा बंदरगाह ‘भारतीय सामुद्रिक व्यापार का पूर्वी द्वार’ कहलाता है
 

उत्तर.   कोलकाता (हल्दिया)
 

प्रश्न.  भारत के पूर्वी तट पर कौन-सा प्राकृतिक बंदरगाह है
 

उत्तर.  विशाखापट्टनम
 

प्रश्न.  बदंरगाह वाला नगर किसे कहा जाता है
 

उत्तर.  मंगलौर
 

प्रश्न.  कौन-सा बंदरगाह जुआरी नदी की एश्चुअरी पर स्थित है
 

उत्तर.   मार्मुगाओ बंदरगाह
 

प्रश्न.  न्हावाशेवा बंदरगाह कहाँ स्थित है
 

उत्तर.   मुंबई में
 

प्रश्न.  भारत के पूर्वी तट पर सर्वश्रेष्ठ बंदरगाह कौन-सा है
 

उत्तर.  विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)
 

प्रश्न.  सेतुसमुद्रम परियोजना किसे जोड़ती है
 

उत्तर.   मन्नार की खाड़ी व पाक जलडमरूमध्य
 


प्रश्न.  हिंदुस्तान शिपयार्ड कहाँ है
 

उत्तर.   विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)

 संचार सेवाएँ

प्रश्न.  विश्व में सबसे अधिक डाकघर किस देश में हैं
 

उत्तर.   भारत
 

प्रश्न.  भारत में लगभग कितने डाकघर हैं
 

उत्तर.   1.5 लाख
 

प्रश्न.  भारत में कुछ डाकघरों का कितने प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में है
 

उत्तर.   89%
 

प्रश्न.  भारत में सार्वजनिक डाक सेवा कब प्रारंभ हुई
 

उत्तर.  1837 ई. में
 

प्रश्न.  वर्तमान डाक विभाग की स्थापना कब की गई
 

उत्तर.   अक्टूबर 1854 ई. में
 

प्रश्न.  भारत में प्रथम डाक टिकट किस गवर्नर जनरल के शासन में शुरू किया
 

उत्तर.  लॉर्ड डलहौजी
 

प्रश्न.  भारत में पहला डाक टिकट कब मुद्रित हुआ
 

उत्तर.  1854 ई. में
 

प्रश्न.  डाकघर बचत योजना कब प्रारंभ हुई
 

उत्तर.   1885 ई. में
 

प्रश्न.  भारत में डाक सचकांक प्रणाली (पिन कोड प्रणाली) का शुभारंभ कब हुआ
 

उत्तर.   1972 ई. में
 

प्रश्न.  भारत में स्पीड पोस्ट सेवा कब प्रारंभ हुई
 

उत्तर.   1986 ई. में
 

प्रश्न.  भारत में टेलीकॉम मिशन की स्थापना कब की गई
 

उत्तर.   1 अप्रैल, 1986 ई. में
 

प्रश्न.  भारत में विदेश संचार निगम लि. की स्थापना कब हुई
 

उत्तर.   1988 ई. में
 

प्रश्न.  भारत में मनीऑर्डर सेवा का आरंभ कब हुआ
 

उत्तर.   14 जनवरी, 1995 ई. में
 

प्रश्न.  भारत में कितने पिन कोड जोन हैं
 

उत्तर.  9
 

प्रश्न.  ग्रीन चैनल क्या है
 

उत्तर.   स्थानीय पत्रों के लिए डाक सेवा
 

प्रश्न.  डाक सूचकांक में कुल कितनी संख्या होती हैं
 

उत्तर.  6
 

प्रश्न.  भारत में S.T.D. सेवा कब प्रारंभ हुई
 


उत्तर.   1960 ई. में
 

प्रश्न.  पहली S.T.D. सेवा किन दो नगरों के मध्य प्रारंभ हुई

उत्तर.   लखनऊ-कानपुर