DAILY CURRENT AFFAIRS IN HINDI 9 SEPTEMBER 2019 - GK Study

Breaking

DAILY CURRENT AFFAIRS IN HINDI 9 SEPTEMBER 2019

9   सितंबर   2019 महत्वपूर्ण Current Affairs  प्रश्न हिंदी  में NTPC , RAILWAY GROUP-D , SSC , IBPS , STATE PSC के लिए उपयोगी




प्रश्‍न. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?


उत्तर:  95 वर्ष



प्रश्‍न. स्विट्जरलैंड के संगठन आईबी से मान्यता प्राप्त वर्ल्ड के टॉप 10 स्कूल में भारत के किस स्कूल को स्थान मिला है?


उत्तर:  धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल


प्रश्‍न. भारत के किस राज्य से टाइगर स्टेट का दर्जा वापस लिए जाने के बाद राज्य सरकार ने बाघों की सुरक्षा के लिए टाइगर स्ट्राइक फोर्स का गठन किया है?


उत्तर:  मध्य प्रदेश



प्रश्‍न. हाल ही में किस देश में आए डोरियन तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर लगभग 40 हो गयी है?


उत्तर:  बहामास



प्रश्‍न. निम्न में से किस ट्रक और बस बनाने वाली कंपनी ने मंदी की वजह से अपने चेन्नई प्लांट में 5 दिन उत्पादन बंद करने की घोषणा की है?


उत्तर:  अशोक लेलैंड


प्रश्‍न. निम्न में से किस देश के 49 वर्ष पुराने वर्दरसी स्टेडियम में मैदान के बीचों-बीच करीब 300 पेड़ लगाए गए हैं?


उत्तर:  ऑस्ट्रिया


प्रश्‍न. इनमे से किस देश की क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और स्पिन गेंदबाज अब्दुल कादिर का हाल ही में निधन हो गया है?


उत्तर:   पाकिस्तान क्रिकेट टीम


प्रश्‍न. अमेरिका की सेरेना विलियम्स को सीधे सेट में हराकर किस महिला टेनिस खिलाडी ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है?


उत्तर:  बियांका एंद्रेस्कू


प्रश्‍न. हाशिम अमला को पीछे छोड़कर हाल ही में किस देश की महिला टीम की कप्तान मैग लेनिंग ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 13वां शतक लगाया है?


उत्तर:  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम



प्रश्‍न. निम्न में से किस देश का अगस्त 2019 में विदेशी मुद्रा भंडार 31.072 खरब अमेरिकी डॉलर हो गया है?


उत्तर:  चीन




प्रश्‍न. सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए यूनेस्को ने किस राज्य के साथ समझौता किया है ?

उत्तर:   राजस्थान

प्रश्‍न.  ” प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इण्डिया (PTI) “ का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर:  विजय कुमार चोपड़ा

प्रश्‍न.  44वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2019 में इण्डिया पवेलियन का उद्घाटन किसने किया ?

उत्तर:  विकास स्वरूप

प्रश्‍न. इटली में वेटिकन द्वारा “लेम्प ऑफ़ पीस ऑफ़ सेंट फ्रांसिस ” पुरूस्कार से किसे सम्मानित किया गया है ?

उत्तर:  मो. युनुस

प्रश्‍न.  ग्लोरियस डायस्पोरा -प्राइड ऑफ़ इण्डिया का विमोचन किसके द्वारा किया गया ?

उत्तर:  वेंकैया नायडू

प्रश्‍न.  गुजरात राज्य ने अमेरिका के किस राज्य के साथ ” सिस्टर स्टेट “ के रूप में समझौता किया है ?

उत्तर:  डेलावेयर

प्रश्‍न.  अभियंता दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर:  15 सितंबर

प्रश्‍न.  हाल ही में चंद्रयान-2 के लेंडर ने कंट्रोल रम से अपना संपर्क खो दिया है , इस लेंडर का नाम बताइए ?


उत्तर:  विक्रम

प्रश्‍न.  छटवी भारत-चीन सामरिक आर्थिक वार्ता कहाँ आयोजित की गयी ?

उत्तर:  दिल्ली

प्रश्‍न.  हिन्द महासागर सम्मलेन 2019 का आयोजन किस देश में किया जायेगा ?

उत्तर:  मालदीव




दोस्तों यदि आप को इस जानकारी में कोई त्रुटि या कोई गलती लगे तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में बताएं तथा यह जानकारी  अच्छी लगे तो वेबसाइट को सब्सक्राइब   करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें**For more information like this pleas visit our website dally and subscribe this website thank you**

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें