महाजनपद काल से सम्बंधित सामान्य ज्ञान हिंदी में प्रश्न एवं उत्तर (General Knowledge questions and answers related to Mahajanapada period) - GK Study

Breaking

महाजनपद काल से सम्बंधित सामान्य ज्ञान हिंदी में प्रश्न एवं उत्तर (General Knowledge questions and answers related to Mahajanapada period)

महाजनपद काल से सम्बंधित सामान्य ज्ञान हिंदी में प्रश्न एवं उत्तर(General Knowledge questions and answers related to Mahajanapada period)




प्रश्न.   हर्यक वंश के किस शासक को ‘कुणिक’ कहा जाता था?
  
उत्तर.   अजातशत्रु
 
प्रश्न.   किस शासक ने गंगा एवं सोन नदियों के संगम पर पाटलिपुत्र नामक नगर की स्थापना की?
    
उत्तर. उदयिन
     
 
प्रश्न. शिशुनाग वंश का वह कौन सा शासक था, जिसके समय मे वैशाली में द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया, उसे ‘काकवर्ण’ के नाम से भी जाना जाता है?
  
उत्तर. कालाशोक
    
 
प्रश्न.  323 ई. पू. में सिकंदर महान की मृत्यु कहा हुई थी?

उत्तर.  बेबीलोन
 
प्रश्न.  किस प्रकार का मृदभांड (पॉटरी) भारत में द्वितीय नगरीकरण / शहरीकरण के प्रारंभ का प्रतीक माना गया?

उत्तर. उत्तरी काले पॉलिशकृत बर्तन
      
प्रश्न.  पालि ग्रंथों में गांव के मुखिया को क्या कहा गया है?

उत्तर.  भोजक/ ग्राम भोजक

प्रश्न.   सिकंदर महान एवं पोरस / पुरु की सेनाओं ने निम्नलिखित में से किस नदी के आमने सामने वाले तटों पर पड़ाव डाला हुआ था?

उत्तर. झेलम

प्रश्न.  उज्जैन का प्राचीन नाम क्या था?
     
उत्तर.  अवन्तिका

प्रश्न.  नंद वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर.   महापद्यनंद

प्रश्न. ग्रीक / यूनानी लेखकों द्वारा किसे ‘अग्रमीज’ / ‘जैन्ड्रमीज’ कहा गया?

उत्तर.  घननंद

प्रश्न.  प्राचीन भारत में पहला विदेशी आक्रमण किनके द्वारा किया गया?

उत्तर.   ईरानियों द्वारा
 
प्रश्न. प्राचीन भारत में दूसरा विदेशी आक्रमण एवं पहला युरोपीय आक्रमण किनके द्वारा किया गया?

उत्तर.  यूनानियों द्वारा
 

प्रश्न.  ईरान के हखमनी वंश के किस शासक ने भारतीय भू-भाग को जीतने के बाद उसे फारस साम्राज्य का 20वां प्रांत (क्षत्रपी) बनाया?
    
उत्तर.  डेरियस / दारयबाहु-I

प्रश्न. हाइडेस्पस या वितस्ता (आधुनिक नाम-झेलम) का युद्ध (326 B.C.) किन-किन शासकों के बीच हुआ?
 
उत्तर.  सिकंदर एवं पोरस के मध्य
 
प्रश्न.  सिकंदर ने भारत पर कब आक्रमण किया?
   
उत्तर.  326 ई.पू.
   
प्रश्न.  मगध की प्रथम राजधानी कौन सी थी?

उत्तर. गिरिव्रज / राजगृह
 
प्रश्न. किस शासक द्वारा सर्वप्रथम पाटलिपुत्र का राजधानी के रूप में चयन किया गया?

उत्तर.  उदयिन
     
प्रश्न.  सोलह महाजनपदों की सूची उपलब्ध है?

उत्तर.  अंगुत्तर निकाय में

प्रश्न.  निम्नलिखित में से मगध का कौन-सा राजा सिकंदर महान का समकालीन था?

उत्तर.  घननंद
  
  प्रश्न. प्रथम मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस सदी में हुआ था?
 
उत्तर.  छठी सदी ई०पू०
  
प्रश्न.  अभिलेखीय साक्ष्य से प्रकट होता है कि नंद राजा के आदेश से एक नहर खोदी गयी थी-
  
उत्तर.  कलिंग में
 
प्रश्न.  पहला ईरानी शासक जिसने भारत के कुछ भाग को अपने अधीन किया था?

उत्तर.  डेरियस
 
प्रश्न.   मगध के राजा अजातशत्रु को सदैव किस गणराज्य के साथ युद्ध रहा?
   
उत्तर. वज्जि संघ (वैशाली)
  
प्रश्न.  वज्जि संघ के विरुद्ध मगध राज्य के किस शासक ने प्रथम बार ‘रथमूसल’ (एक ऐसा रथ जिसमें गदा जैसा हथियार जुड़ा था) तथा ‘महाशिलाकण्टक’ (पत्थर फेंकनेवाला एक युद्ध यंत्र) नामक गुप्त हथियारों का प्रयोग किया?
    
उत्तर.  अजातशत्रु

  प्रश्न. भारत में सिक्कों / मुद्रा का प्रचलन कब हुआ?

उत्तर. 600 ई०पू० में
 
  प्रश्न.  नंद वंश का अंतिम सम्राट् कौन था?

उत्तर.   घननंद
 
प्रश्न. निम्न राजाओं पर विचार कीजिए-

    1. अजातशत्रु 2. बिन्दुसार 3. प्रसेनजित

    इनमें से कौन कौन बुद्ध के समकालीन थे?
    
उत्तर.  1 और 3

प्रश्न.  छठी सदी ईसा पूर्व के दौरान बड़े राज्यों के उदय का मुख्य कारण क्या था?
  
उत्तर.  उत्तर प्रदेश और बिहार में व्यापक पैमाने पर लोहे का उपयोग
   
प्रश्न.  मगध सम्राट् बिम्बिसार ने अपने राजवैद्य जीवक को किस राज्य के राजा की चिकित्सा के लिए भेजा था?

उत्तर. अवंति
  
  प्रश्न. किस शासक ने अवंति को जीतकर मगध का हिस्सा बना दिया?
 
उत्तर. शिशुनाग
    
प्रश्न.  किस मगध सम्राट ने अंग का विलय अपने राज्य में कर लिया?
  
    बिम्बिसार
   
प्रश्न.  शिशुनाग ने किस राज्य का विलय मगध साम्राज्य में नहीं किया?

उत्तर. काशी

प्रश्न.  काशी और लिच्छवी का विलय मगध साम्राज्य में किसने किया?

उत्तर.  अजातशत्रु
 

प्रश्न. सिकन्दर के आक्रमण के समय उत्तर भारत पर निम्नलिखित राजवंशों में किस एक का शासन था?
  
उत्तर.  नंद
 
प्रश्न. निम्नलिखित में कौन सा एक, ईसा पूर्व 6ठी सदी में, प्रारंभ में भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली नगर राज्य था?

उत्तर. मगध

प्रश्न.  निम्नलिखित में से किस राज्य में गणतंत्रात्मक शासन व्यवस्था नहीं थी?
 
उत्तर. मगध

 
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसे ‘सेनिया’ (नियमित और स्थायी सेना रखनेवाला) कहा जाता था?
    
उत्तर. बिम्बिसार
 
प्रश्न.  निम्नलिखित में से किसे ‘उग्रसेन’ (भयानक सेना का स्वामी) कहा जाता था?
   
उत्तर. महापद्यनंद
   
प्रश्न.  डेरियस (दारयबाहु)-I ने 516 B.C.में सिंधु के तटवर्ती भू-भाग को जीतकर उसे ईरान का 20वाँ क्षत्रपी (प्रांत) बनाया, उससे कितना राजस्व प्राप्त होता था?
     
उत्तर.  360 टैलेन्ट
  
प्रश्न.  निम्नलिखित में से कौन सिकंदर के साथ भारत आनेवाला इतिहासकार नहीं था?

उत्तर.  हेरोडोट्स

प्रश्न.  महाजनपद काल में श्रेणियों के संचालक को क्या कहा जाता था?
 
उत्तर. श्रेष्ठिन
 
प्रश्न.  ‘गृहपति’ का अर्थ क्या है?
        धनी किसान
  
प्रश्न. मगध के किस प्रारंभिक शासक ने राज्यारोहण के लिए अपने पिता की हत्या की एवं इसी कारणवश अपने पुत्र द्वारा मार गया?
 
उत्तर. अजातशत्रु
  
प्रश्न.  विश्व का पहला गणतंत्र वैशाली में किसके द्वारा स्थापित किया गया?

उत्तर.  लिच्छवि

प्रश्न.   निम्न में से कौन एक बौद्ध ग्रंथ सोलह महाजनपदों का उल्लेख करता है?
    
उत्तर. अंगुत्तर निकाय
   

प्रश्न.  छठी शताब्दी ई. पू. का मत्स्य महाजनपद स्थित था?
    
उत्तर.  राजस्थान में
     

दोस्तों यदि आप को इस जानकारी में कोई त्रुटि या कोई गलती लगे तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में बताएं तथा यह जानकारी  अच्छी लगे तो वेबसाइट को सब्सक्राइब   करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें**For more information like this pleas visit our website dally and subscribe this website thank you**

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें