Lithosphere Related General Knowledge in Hindi - GK Study

Breaking

Lithosphere Related General Knowledge in Hindi

स्थलमण्डल से संबंधित सामान्य ज्ञान ( Lithosphere Related General Knowledge in Hindi)  सभी प्रतियोगी परीक्षाओ (ssc , rrb group-d , rrb ntpc, ibps , banking exam , mppsc , cgpsc ,upsc , rpsc , state psc exam , vyapam exam   )के लिए उपयोगी तथा महत्वपूर्ण प्रश्न




प्रश्न.   भूपटल और उसके नीचे की मैंटल परत सम्मिलित रूप से क्या कहलाती

उत्तर.   स्थलमण्डल

प्रश्न.   स्थलमण्डल क्रमशः कितनी बड़ी और छोटी भू-प्लेटों में विभक्त है


उत्तर.   6 बड़ी, 20 छोटी

प्रश्न.   भू-प्लेटों की औसत मोटाई कितने किमी हैं

उत्तर.  100

प्रश्न.   इन भूप्लेटों पर स्थलाकृतियों का निर्माण किनके द्वारा होता है

उत्तर.   विवर्तनिकी

प्रश्न.   अंटार्कटिक प्लेट का क्षेत्रफल कितना है

 उत्तर.  60.9 लाख वर्ग किमी


प्रश्न.   अंटार्कटिक प्लेट के अंतर्गत क्या शामिल है

उत्तर.   अंटार्कटिक से घिरा महासागर

प्रश्न.   उत्तरी अमेरिकी प्लेट का क्षेत्रफल कितना है

उत्तर.   75.9 लाख वर्ग किमी

प्रश्न.   उत्तरी अमेरिकी प्लेट के अंतर्गत क्या शामिल है

 उत्तर.   पश्चिमी अंधमहासागरीय तल

प्रश्न.   दक्षिणी अमेरिकी प्लेट को पश्चिमी अटलांटिक तल समेत और कौन इसे पृथक् करते हैं

उत्तर.   उत्तरी अमेरिकी प्लेट व कैरेबियन द्वीप

प्रश्न.   प्रशांत महासागरीय प्लेट का क्षेत्रफल कितना है

उत्तर.  103.3 लाख वर्ग किमी

प्रश्न.   इंडो-ऑस्ट्रेलियन-न्यूजीलैंड प्लेट का क्षेत्रफल कितना है

उत्तर.  47.2 लाख वर्ग किमी

प्रश्न.   अफ्रीकी प्लेट का क्षेत्रफल कितना है

उत्तर.   78 लाख वर्ग किमी

प्रश्न.   अफ्रीकी प्लेट के अंतर्गत क्या शामिल है

उत्तर.   पूर्वी अटलांटिक तल

प्रश्न.   यूरेशियाई प्लेट का क्षेत्रफल कितना है

उत्तर.   67.8 लाख वर्ग किमी

प्रश्न.   यूरेशियाई प्लेट के अंतर्गत क्या शामिल है

उत्तर.   पूर्वी अटलांटिक महासागरीय तल

प्रश्न.   कोकोस प्लेट मध्यवर्ती अमेरिका और किस प्लेट के बीच स्थित है

उत्तर.   प्रशांत महासागरीय प्लेट

प्रश्न.   दक्षिण अमेरिका व प्रशांत महासागरीय प्लेट के बीच कौन-सी प्लेट स्थित है

उत्तर.   नजका

प्रश्न.   अरेबियन प्लेट में अधिकतर कौन-सा भू-भाग सम्मिलित है

उत्तर.   अरब प्रायद्वीप

प्रश्न.   कौन-सी प्लेट एशिया महाद्वीप और प्रशांत महासागरीय प्लेट के बीच स्थित है

उत्तर.   फिलिपीन प्लेट

प्रश्न.   कौन-सी प्लेट गिनी के उत्तर में फिलिपियन व इंडियन प्लेट के बीच स्थित है

उत्तर.   कैरोलिन प्लेट

प्रश्न.   कौन-सी प्लेट ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व में स्थित है

उत्तर.   फ्युजी प्लेट

प्रश्न.   कौन-सी सबसे छोटी प्लेट जो प्रशांत प्लेट के उत्तर-पश्चिम में स्थित है

उत्तर.   जुआन डी फुका प्लेट

प्रश्न.   अपसरण क्षेत्र की कौन-सी विशेषता है

उत्तर.   सक्रिय ज्वालामुखी का उद्भव

प्रश्न.   किन सीमाओं पर ज्वालामुखी का उद्भव, गहरी सागरीय खाई, द्रोणियाँ, वलित पर्वतों की रचना होती है

उत्तर.   अभिसरण क्षेत्र


प्रश्न.   प्लेटें एक-दूसरे के विपरीत दिशा में साथ-साथ कहाँ खिसकती हैं

उत्तर.   रूपांतर भ्रंश

प्रश्न.   किस कटक की प्रवाह दर सबसे कम (2.5 सेमी प्रति वर्ष से भी कम) है

उत्तर.   आर्कटिक

प्रश्न.   किस प्लेट में प्रायद्वीपीय भारत और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपीय भाग सम्मिलित

उत्तर.   भारतीय प्लेट में

प्रश्न.   भारतीय प्लेट के एशियाई प्लेट की तरफ प्रवाह के दौरान लावा प्रवाह से किसका निर्माण हुआ

उत्तर.   दक्कन ट्रैप

प्रश्न.   यह (दक्कन ट्रैप) घटना कितने वर्ष पूर्व आरंभ हुई

उत्तर.   लगभग 6 करोड़

प्रश्न.   क्रिटैशियस युग में मुख्यतया कौन-से दो स्थल भाग थे

उत्तर.   लॉरेशिया तथा गोंडवानालैंड

प्रश्न.   टेलर ने स्थल प्रवाह का मुख्य कारण किसे बताया है

उत्तर.   ज्वारीय बल

प्रश्न.   वेगनर ने इस स्थल पिंड का नामकरण क्या किया है

उत्तर.   पैंजिया

प्रश्न.   वेगनर ने इसके चारों ओर विशाल जल भाग को क्या नाम दिया है

उत्तर.   पैंथालासा


प्रश्न.   ‘भौगोलिक चक्र समय की वह अवधि है जिसके अंतर्गत उत्थित भूखंड अपरदन के प्रक्रम द्वारा प्रभावित होकर एक आकृतिविहीन समतल मैदान में बदल जाता है।” किसने कहा था

उत्तर.  विलियम्स मोरिस डेविस

प्रश्न.   “स्थल रूप संरचना, प्रक्रम तथा समय का प्रतिफल होता है, किसने कहा

उत्तर.   डेविस

प्रश्न.   संरचना, प्रक्रम तथा समय को किस नाम से जाना जाता है

उत्तर.   डेविस त्रिकुट

प्रश्न.   डेविस की भौगोलिक चक्र संकल्पना को जर्मनी के किस विद्वान ने अस्वीकार किया

उत्तर.   वाल्टर पेंक

प्रश्न.   पेंक ने स्थलरूपों के विकास के नए मॉडल का प्रतिपादन किस नाम से किया

उत्तर.   Morphological Systems

प्रश्न.   स्थलरूप संरचना, प्रक्रम तथा अवस्था का प्रतिफल न होकर उत्थान की दर तथा अपरदन की दर के बीच अनुपात का प्रतिफल है।” किसने कहा है

उत्तर.   वाल्टर पेंक

प्रश्न.   स्थल स्वरूप की संकल्पना पेडीप्लनेशन चक्र के रूप में किसने की

 उत्तर.   एल. सी. किंग

प्रश्न.   परिहिमानी अपरदन-चक्र की संकल्पना किसने दी थी

उत्तर.   पेल्टियर

प्रश्न.   गतिक संतुलन सिद्धांत की संकल्पना किसने दी थी

उत्तर.   स्टालर, हैक एवं चोर्ले

प्रश्न.   कास्र्ट अपरदन चक्र की संकल्पना किसने की

उत्तर.   बीदी

प्रश्न.   अपरदन का सामान्य अभिकर्ता कौन है

उत्तर.  प्रवाहित जल

प्रश्न.   नदी अपरदन चक्र की युवावस्था की प्रमुख घटना कौन-सी है

उत्तर.   सरिता अपहरण (Strearni piracy)

प्रश्न.   किस अवस्था में प्रवेश करते ही नदी के द्वारा निक्षेप कार्य अधिक होने लगता है

उत्तर.   प्रौढ़ावस्था



प्रश्न.   नदी की किस अवस्था में यत्र-तत्र चापाकार झीलें दृष्टिगोचर होती हैं

उत्तर.   वृद्धावस्था

प्रश्न.   आकार के अनुसार V-आकार की घाटियों के कितने वर्ग हैं

उत्तर.   गार्ज तथा कैनियन


प्रश्न.   बीहर नदी पर कौन-सा प्रसिद्ध गार्ज हैं

उत्तर.   चचाई

प्रश्न.   महाना नदी का कौन-सा प्रसिद्ध गार्ज है

उत्तर.   केवटी

प्रश्न.   टोंस नदी का कौन-सा प्रसिद्ध गार्ज है

उत्तर.   पुरवा

प्रश्न.   नर्मदा नदी का कौन-सा प्रसिद्ध गार्ज है

उत्तर.   भेड़ाघाट संगमरमरी

प्रश्न.   गार्ज के विस्तृत रूप को क्या कहते हैं

उत्तर.   केनियन या कंदरा

प्रश्न.   विश्व प्रसिद्ध कोलोरेडो नदी का ग्रांड कैनियन कहाँ स्थित है

उत्तर.   सं. रा. अमेरिका

प्रश्न.   नदी के नवोन्मेष या पुनर्युवन की परिचारिका कौन कहलाती हैं

उत्तर.   नदी वेदिकाएँ

प्रश्न.   नदी वेदिकाओं के विभाजित रूप कौन-से हैं

उत्तर.   जलोढ़ वेदिका, स्ट्राथ वेदिका

प्रश्न.   एक नदी विसर्प की लंबाई, नदी की चौड़ाई से कितने गुना अधिक होती है

उत्तर.   15 से 18 गुना

प्रश्न.   जब नदियाँ अपने विसर्प को छोड़कर सीधे प्रवाहित होने लगती हैं तब नदियों का विसर्प अवशिष्ट भाग क्या कहलाता है

उत्तर.   छाड़न या गोखुर झील

प्रश्न.   क्षैतिज अपरदन तथा निक्षेप दोनों मिलकर किसका निर्माण करते हैं

उत्तर.   सम्प्राय मैदान

प्रश्न.   नदी के जिस भाग में जलधारा का प्रवाह साधारण वेग से अधिक होता है, तो उसे क्या कहते हैं

उत्तर.   क्षिप्रिका

प्रश्न.   नदी की प्रौढ़ावस्था में प्रवेश करने के सूचक कौन होते हैं

उत्तर.   जलोढ़ शंकु


प्रश्न.   जलोढ़ पंख एवं जलोढ़ शंकु में मुख्य अंतर क्या है

उत्तर.   आकार का

प्रश्न.   गुम्फित नदी किस धारा का स्वरूप हैं

उत्तर.  पंख के शीर्ष की धारा

प्रश्न.   संयुक्त जलोढ़ पंख के परस्पर मिलने से किस विस्तृत मैदान की रचना होती है

उत्तर.   गिरिपदीय जलोढ़ मैदान

प्रश्न.   प्राकृतिक तटबंध की सामान्यतः कितनी ऊँचाई होती है

उत्तर.   10 मीटर

प्रश्न.   नदी के अंतिम भाग का वह समतल मैदान कौन-सा है, जिसका ढाल सागर की ओर होता है

उत्तर.   डेल्टा

प्रश्न.   सर्वप्रथम डेल्टा शब्द का प्रयोग नील नदी के मुहाने पर हुए निक्षेपात्मक स्थलरूप के लिए किसने किया था

उत्तर.   हेरोडोटस

प्रश्न.   नदी की मुख्य धारा के द्वारा पदार्थों का निक्षेप दोनों किनारों की अपेक्षा बीच में अधिक होने पर किसका निर्माण होता है

उत्तर.   चापाकार डेल्टा

प्रश्न.   चापाकार डेल्टा का आकार वृत्त के चाप या धनुष के समान होने पर इसे क्या कहा जाता है

उत्तर.   धन्वाकार डेल्टा

प्रश्न.   पंजाकार डेल्टा का सर्वोत्तम उदाहरण कौन-सा है

उत्तर.   मिसीसिपी नदी का डेल्टा

प्रश्न.   नदियों की एस्चुअरी के भर जाने से निर्मित लंबे तथा संकरे डेल्टा को क्या कहते है

उत्तर.   ज्वारनदमुख

प्रश्न.   ह्वांगहो नदी किस तरह के कई डेल्टा का निर्माण कर चुकी है

उत्तर.   परित्यक्त डेल्टा

प्रश्न.   जब नदी द्वारा निर्मित डेल्टा का सागर की ओर निरंतर विस्तार होता है, तो उसे क्या कहते हैं

उत्तर.   प्रगतिशील डेल्टा

प्रश्न.   गंगा का डेल्टा तथा मिसीसिपी की डेल्टा किस प्रकार के हैं

उत्तर.  प्रगतिशील डेल्टा

प्रश्न.   जब डेल्टा का विस्तार रुक जाता है, तो उसे क्या कहते हैं

उत्तर.   अवरोधित

प्रश्न.   किसके अनुसार ‘हिमानी’ हिम की एक ऐसी राशि है जो धरातल पर संचय के स्थान से धीरे-धीरे खिसकती हैं

उत्तर.   वारसेस्टर

प्रश्न.   उच्च पर्वत तथा उच्च अक्षांश किसका कार्यक्षेत्र होते हैं

उत्तर.   हिमानी

प्रश्न.   जल गर्तिका का निर्माण किसके द्वारा किया जाता है

उत्तर.   हिमानी द्वारा

प्रश्न.   हिमक्षेत्र की निचली सीमा को क्या कहते हैं

उत्तर.   हिमरेखा (Snowline)

प्रश्न.   भूमध्य रेखा एवं एंडीज पर हिमरेखा कितनी ऊंचाई पर पाई जाती है

उत्तर.   5500 मीटर

प्रश्न.   हिमचादर को लघुरूप किसे माना जाता है

उत्तर.  हिमटोपी

प्रश्न.   विस्तृत हिमचादर को क्या कहते हैं

उत्तर.   महाद्वीपीय हिमानी


प्रश्न.   वर्तमान समय में व्यापक महाद्वीपीय हिमानियाँ कौन-सी हैं

उत्तर.   ग्रीनलैंड तथा अंटार्कटिका

प्रश्न.   आल्पस में हिमानियों का विशेष अध्ययन होने के कारण इन्हें क्या कहा गया उत्तर.   अल्पाइन

प्रश्न.   अलास्का की गिरिपदीय हिमानी का क्या नाम है

उत्तर.   मेलास्पिना

प्रश्न.   पश्चिमी ग्रीनलैंड में कौन-सी गिरीपदीय हिमानी है

उत्तर.   फ्रेडरिक शाब

प्रश्न.   अंटार्कटिका में कौन-सी गिरिपदीय हिमानी है

उत्तर.   वटरपाइंट

प्रश्न.   इंग्लैंड में यू आकार की कौन-सी घाटी है

उत्तर.   रेडियल घाटी

प्रश्न.   कैलीफोर्निया में यू आकार की कौन-सी घाटी हैं

उत्तर.   योसेमाइट

प्रश्न.   स्विट्जरलैंड में यू आकार की कौन-सी घाटी है उत्तर.   लॉटरबरूनेन

प्रश्न.   जर्मनी में हिम गह्वर को क्या कहते हैं

उत्तर.   कार

प्रश्न.   वेल्स में हिम गह्वर को क्या कहते हैं

उत्तर.   क्रम

प्रश्न.   स्कॉटलैंड में हिम गह्वर को क्या कहते हैं

उत्तर.   कौरी

प्रश्न.   नार्वे में हिम गह्वर को क्या कहते हैं

उत्तर.   बोटन

प्रश्न.   सर्क रूपी बेसिन में जल भरने पर एक लघु झील का निर्माण होता है, इसे क्या कहते हैं

उत्तर.   टार्न

प्रश्न.   स्विट्जरलैंड में आल्पस पर्वत की मैटर हार्न नामक नुकीली शिखर का क्या नाम पड़ा

उत्तर.   गिरिश्रृंग

प्रश्न.   गिरिशृंग किस आकार की होती है

उत्तर.   पिरामिडीय

प्रश्न.   अरेत या तीक्ष्ण कंटक को अमेरिका में क्या कहते हैं

उत्तर.   कंटक कटक

प्रश्न.   पहाड़ी के दोनों ओर विकसित सर्क परस्पर मिलने पर मध्य की दीवार टूटने पर टीलों के आर-पार खुले
भाग को क्या कहते हैं

उत्तर.   कॉल/हिमानी दर्रा


प्रश्न.   नुनाटक को अन्य क्या नाम दिया गया है

उत्तर.   हिमांतर द्वीप

प्रश्न.   हिमानी के प्रवाह मार्ग में स्थित ज्वालामुखी प्लेट, बेसाल्ट या अन्य कोई शिला के सम्मुख ढाल पर हिम की घर्षण क्रिया से बने ऊबड़-खाबड़ ढाल को क्या कहते हैं

उत्तर.   श्रृंग

प्रश्न.   विमुख ढाल पर हिम सरलता से उतर जाता है, यहाँ उत्पन्न मंद व सम ढाल क्या कहलाता है

उत्तर.   पुच्छ

प्रश्न.   सर्वप्रथम 1804 में मेष शिला या भेड़ पीठिका नामकरण किसने किया

उत्तर.   डी. सॉसर

प्रश्न.   हिमपात्र एवं सोपान को क्या कहते हैं

उत्तर.  दैत्याकार सोपान

प्रश्न.   सोपानों की तरह श्रृंखला में पायी जाने वाली झील को क्या कहते हैं

उत्तर. पेटरनॉस्टर झील

प्रश्न.   निमग्न हिमानीकृत घाटियाँ क्या हैं

उत्तर.  फियोर्ड




दोस्तों यदि आप को इस जानकारी में कोई त्रुटि या कोई गलती लगे तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में बताएं तथा यह जानकारी  अच्छी लगे तो वेबसाइट को सब्सक्राइब   करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

**For more information like this pleas visit our website dally and subscribe this website thank you**


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें