Important questions and answers of RRB NTPC related to general science - GK Study

Breaking

Important questions and answers of RRB NTPC related to general science

सामान्य विज्ञानं से सम्बन्धित RRB NTPC 2019  के महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर 


1. प्रकाश छोटे-छोटे कणों से मिलकर बना है, जिसे कहते हैं ?

ANSWER.  फोटॉन

2. प्रकाश तरंग किस प्रकार की तरंग है ?

ANSWER.  अनुप्रस्थ तरंग

3. प्रकाश का तरंग सिद्धान्त किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया था ?

ANSWER.  हाइगेन्स के द्वारा

4. निम्नलिखित में से किसे घटना के आधार पर प्रकाश तरंगों के अनुप्रस्थ होने की पुष्टि होती है ?

ANSWER.  ध्रुवणं

5. ‘प्रकाश एक प्रकार की विधुत चुम्बकीय तरंग हैं—यह सर्वप्रथम किसने बताया ?

ANSWER.  मैक्सवेल

6. किसने सर्वप्रथम यह दिखलाया कि प्रकाश तरंगों का विवर्तन होता है ?

ANSWER.  ग्रोमाल्डी

7. प्रकाश विधुत् प्रभाव का प्रतिपादन किया ?

ANSWER.  आइन्स्टीन

8. निम्नलिखित में से कौन-सी घटना प्रकाश और ध्वनि दोनों मं घटित नहीं होती है ?

ANSWER.  ध्रुवण

9. प्रकाश के चिकने पृष्ठ से टकराकर वापस लौटने की घटना को कहते है ?

ANSWER.  प्रकाश का परावर्तन

10. प्रकाश में ध्रुवण की घटना से यह सिद्ध होता है कि प्रकाश तरंगें हैं ?

ANSWER.  अनुप्रस्थ

11. प्रकाश का वेग सर्वप्रथम किसने ज्ञात किया ?

ANSWER.  रोमर

12. प्रकाश का वेग अधिकतम होता है ?

ANSWER.  निर्वात् में

13. जल, कांच व हीरे में प्रकाश की चाल निम्न क्रम में होती है ?

ANSWER.  जल > कांच > हीरा

14. चंद्रमा से पृथ्वी तक आने में प्रकाश को लगभग कितना समय लगता है ?

ANSWER.  1.3 सेकण्ड या 1.28 सेकण्ड

15. सूर्य के प्रकाश को धरती की सतह पर पहुंचने में लगने वाला समय है, लगभग ?

ANSWER.  8.18 मिनट

16 प्रकाश की गति होती है ?

ANSWER.  3 x 108 m/s

17. सूर्य ग्रहण के समय सूर्य को कौन-सा भाग दिखाई देता है ?

ANSWER.  किरीट (कोरोना)

18. पूर्ण सूर्यग्रहण का अधिकतम समय होता है ?

ANSWER.  460 सेकण्ड

19. सूर्यग्रहण तब होता है, जब ?

ANSWER.  चंद्रमा बीच में हो

20.चन्द्रग्रहण घटित होता है ?

ANSWER.  पूर्णिमा के दिन

21.सूर्य ग्रहण कब होता है ?

ANSWER.  प्रतिपदा (अमावस्या)

22.पानी से भरे किसी बर्तन में पड़ा एक सिक्का किस कारण थोड़ा उठा हुआ प्रतीत होता है ?

ANSWER.  प्रकाश के अपवर्तन के कारण

23. जल के अंदर पड़ी हुई मछली किस कारण से अपनी वास्तविक गहराई से कुछ ऊपर उठी हुई दिखायी देती है ?

ANSWER.  प्रकाश के अपवर्तन के कारण

24. किस गुण-धर्म के कारण पानी से भरे बर्तन में डुबाई गई छड़ी मुड़ी हुई प्रतीत होती है ?

ANSWER.  अपवर्तन

25. जब प्रकाश की किरण विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाती है, तो वह ?

ANSWER.  अभिलम्ब की ओर झुक जाती है

26. पूर्ण आन्तरिक परावर्तन होता है, जब प्रकाश जाता है ?

ANSWER.  हीरे से कांच में

27. इन्द्रधनुष बनने का कारण है ?

ANSWER.  प्रकाश का वर्ण विक्षेपण

28. मृगतृष्णा (Mirage) उदाहरण है ?

ANSWER.  पूर्ण आन्तरिक परावर्तन का

29. पेट अथवा शरीर के अन्य आन्तरिक अंगों के अन्वेषण के लिए प्रयुक्त तकनीक एण्डोस्कोपी आधारित है ?

ANSWER.  पूर्ण आन्तरिक परावर्तन परिघटना पर

30. प्रकाशिक तन्तु में किस सिद्धान्त का उपयोग किया जाता है ?

ANSWER.  पूर्ण आन्तरिक परावर्तन

31. सूर्य से प्रकाश को आन्तरिक परावर्तन हो सकता है यदि प्रकाश ?

ANSWER.  काँच से वायु में जाएं

32. चटका हुआ कांच चटकीला प्रतीत होता है ?

ANSWER.  पूर्ण आन्तरिक परावर्तन

33. इन्द्रधनुष कितने रंग दिखाता है ?

ANSWER.  7

34. आकाश का रंग नीला प्रतीत होता है ?

ANSWER.  प्रकीर्णन के कारण

35. वायुमण्डल में प्रकाश के विसरण का कारण है ?

ANSWER.  धूलकण

36. अन्तरिक्ष यात्री को बाह्य आकाश कैसा दिखाई पड़ता है ?

ANSWER.  काला

37. उगते एवं डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत होता है, क्योंकि ?

ANSWER.  लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है

38. इन्द्रधनुष में किस रंग का विक्षेपण अधिक होता है ?

ANSWER.  बैंगनी

39. सूखा बालू चमकीला क्यों दिखाई देता है, जबकि गीला बालू धुतिहीन होता है ?

ANSWER.  इसका कारण परावर्तन है

40. साबुन के पतले झाग में चमकदार रंगों का बनना किस परिघटना का परिणाम है ?

ANSWER.  बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण

41. कार में दृश्यावलोकन के लिये किस प्रकार के शीशे का प्रयोग होता है ?

ANSWER.  उत्तल दर्पण

42. मोटरकार में पश्चदृश्य के लिये कौन-सा दर्पण प्रयुक्त होता है ?


ANSWER.  उत्तल दर्पण

43. दांत के डॉक्टर का दर्पण होता है ?

ANSWER.  अवतल दर्पण

44. कार की हेडलाइट में किस दर्पण का प्रयोग किया जाता है ?


ANSWER.  परवलयाकार अवतल दर्पण

45. दाढ़ी बनाने के लिये काम में लेते हैं ?

ANSWER.  अवतल दर्पण

46. कार चलाते समय अपने पीछे के यातायात को देखने के लिए आप किस प्रकार के दर्पण का उपयोग करना चाहेंगे ?

ANSWER.  उत्तल दर्पण

47. मानव आंख की रेटिना पर कैसा प्रतिबिम्ब बनता है ?

ANSWER.  वास्तविक तथा उल्टा

48. जब कोई वस्तु दो समानान्तर समतल दर्पणों के बीच रखी जाती है, तो बने हुए प्रतिबिम्बों की संख्या होगी ?

ANSWER.  अनन्त

49. दो समतल दर्पणों को 90° के कोण पर रखा गया है और उनके मध्य एक मोमबत्ती जल रही है। दर्पण में मोमबत्ती के कितने प्रतिबिम्ब बनेंगे ?


 ANSWER.  3

50.यदि एक व्यक्ति दो समतल दर्पण जो 60° कोण पर आनत है, के बीच खड़ा हो तब उसे कितने प्रतिबिम्ब दिखेंगे ?


ANSWER.  5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें