GK Study: Vyapam exam

Breaking

Vyapam exam लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Vyapam exam लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अक्तूबर 09, 2018

विश्व के प्रमुख संगठन-3(Major Organizations of the World-3)


विश्व के प्रमुख संगठन तथा उनकी जानकारी पार्ट -




1. राष्ट्रमंडल ::   राष्ट्रमंडल की स्थापना 11 दिसंबर 1931 को हुई थी। लेकिन राष्ट्रमंडल का आधुनिक स्वरूप 1947 में भारत और पाकिस्तान के स्वतंत्र होने के बाद निश्चित हुआ। और इसका मुख्यालय लंदन में है
मूलता इसका नाम ब्रिटिश कॉमनवेल्थ था परंतु अब उसका नाम कॉमनवेल्थ जाने राष्ट्रमंडल कर दिया गया है 
जो भी देश पहले ग्रेट ब्रिटेन के अधीन वे स्वेच्छा से इसके सदस्य बनाए जा सकते हैं ब्रिटेन की महारानी इसके अध्यक्ष हैं वर्तमान में 53  देश इसके सदस्य हैं जो विश्व के देशों का लगभग एक तिहाई हे |  इस संगठन में शामिल होने वाला अंतिम देश नौरू है 
इस संस्था का उद्देश्य भूतपूर्व उपनिवेशो के परस्पर हितों की रक्षा करना है 
राष्ट्रमंडल के सदस्य राष्ट्र के अंदर दूसरे राष्ट्र के राजनयिक प्रतिनिधि का पदनाम उच्चायुक्त हाई कमिश्नर होता है ना कि राजदूत

2. अरब लीग:: इसकी स्थापना 22 मार्च 1945 को हुई थी और इसका मुख्यालय ट्यूनीशिया में है 
इसका मुख्य उद्देश्य अरब देशों के बीच परस्पर आर्थिक संबंधों को शुरू करना है वर्तमान में 22  देश के सदस्य हैं


3.  आसियान(ASEAN):: इसका पूरा नाम एसोसिएशन आफ साउथईस्ट एशियन नेशंस(Association of Southeast Asian Nations) है 
इसका गठन 7 अगस्त 1969 को हुआ और इसका मुख्यालय जकार्ता (इंडोनेशिया) में है 


वर्तमान में इसके देश सदस्य देशों की संख्या 10 है इंडोनेशिया , थाईलैंड, फिलिपींस, मलेशिया, सिंगापुर, ब्रूनेई, वियतनाम, म्यानमार, लाओस  और कंबोडिया |  भारत, पाकिस्तान ,अमेरिका, रूस, और चीन सहित इसके 12 पूर्णवार्ता भागीदार भी हैं 
इसका उद्देश्य दक्षिण एशिया में आर्थिक प्रगति को त्वरित करना और स्थायित्व को बनाए रखना है यह संस्था परस्पर आर्थिक राजनीतिक सांस्कृतिक और तकनीकी तथा व्यवस्थापक सहयोग करती है


4. उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन(NATO):: नाटो की स्थापना 4 अप्रैल 1946 को हुई और इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में 
है इसके सदस्यों की संख्या 29  हे  
इसका उद्देश्य परस्पर सैनिक शक्ति संतुलन बनाए रखना है 
इस संस्था के किसी एक सदस्य पर बाहरी हमला सभी पर हमला माना जाता है 

गुटनिरपेक्ष आंदोलन(Non Aliged Movement):: द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात महा शक्तियों की गुटबाजी से अलग गुट निरपेक्ष आंदोलन का सूत्रपात 1956 में हुआ| भारत के जवाहरलाल नेहरू मिस्त्र के कर्नल नासिर तथा युगोस्लाविया के मार्शल टीटो इस आंदोलन के संस्थापक एवं प्रेरणा स्त्रोत थे


5. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सम्मेलन(SAARC):: इसकी स्थापना 1985 में हुई थी और इसका मुख्यालय काठमांडू नेपाल में है इसके सदस्य सात  हैं भारत, मालदीव, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान एवं नेपाल इसका उद्देश्य दक्षिण एशिया में सदस्य देशों के बीच परस्पर आर्थिक सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक आदान-प्रदान करना है


6. यूरोपियन संघ(European Unian):: इसकी स्थापना 1965 में हुई थी तथा इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है 
इसके सदस्यों की संख्या 28 से यह विश्व का प्रथम और सबसे समृद्ध साली व्यापार संघ है इस समूह के नागरिक विश्व की कुल संपदा के करीब एक चौथाई का उत्पादन करते हैं




7. अफ्रीकी संघ:: इसकी स्थापना स्वतंत्र की देशों द्वारा मई 1963 में इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में हुई थी इसके सदस्यों की संख्या 54  है यह संगठन आर्थिक एवं राजनीतिक समस्याओं को जो अफ्रिका के समक्ष उपस्थित हैं परस्पर सहयोग के माध्यम से हल करता है


8.  इंटरपोल:: यह विभिन्न  राष्ट्रों की पुलिस की एक अयोगीय  संस्था है जिसकी स्थापना 1923 में की गई थी इसका मुख्यालय पेरिस फ्रांस में है उसका कार्य विभिन्न राष्ट्रों में पुलिस के कार्यों को संबंधित करना तथा अंतरराष्ट्रीय अपराधों को रोकने एवं संबंधित अपराधियों को पकड़ने में आवश्यक कार्यों का संयोजन करना है इसके 192 सदस्य हे 


9. रेड क्रॉस:: इसकी स्थापना 1863  में जिनेवा में जे. एच. ड्यूनेण्ट के नेतृत्व में की गई थी वर्तमान समय में विश्व में 150 रेड क्रॉस संगठन कार्य कर रहे हैं यह संगठन युद्ध में आंतों एवं प्राकृतिक आपदाओं से ग्रस्त विश्व के सभी विश्व के किसी भी भाग में लोगों की सहायता करता है इसके 3 बार 1917 1944 1963 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया जा चुका है


10. G8::  इसकी स्थापना 1989 में की गई थी तथा इसके वर्तमान में 19 सदस्य हैं इसका उद्देश्य विकासशील देशों के मध्य सहयोग नीतिगत समन्वय और उनके बीच विकास से संबंधित समस्याओं पर विचार करना है

11. G77:: इसकी स्थापना 1967 में की गई थी इसका मुख्यालय जिनेवा में ही वर्तमान में इसकी सदस्य संख्या 134 से इसका उद्देश्य दस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग और विकास को बढ़ाना है

12. एमनेस्टी इंटरनेशनल:: यह मानव अधिकार के संबंध एक विश्वव्यापी  संगठन है इसकी स्थापना एक ब्रिटिश वकील पीटर मेंशन ने 1961 में की थी इसका मुख्यालय लंदन में है वर्तमान में इसके दुनिया के 150 देशों में 5 लाख से ज्यादा सदस्य हैं इसे सन 1977 में शांति का नोबेल पुरस्कार भी प्राप्त हुआ

13. स्वतंत्र राष्ट्रों का राष्ट्रकुल(CIS):: यह भूतपूर्व संघ गणराज्य से अलग हुए 12 राष्ट्रों का समूह है जिसे कॉमनवेल्थ ऑफ इंडिपेंडेंट स्टेट्स (CIS) के नाम से जाना जाता है 
इसकी स्थापना 21 दिसंबर 1991 को कजाकिस्तान की राजधानी अल्माटी में हुई थी 
इसका मुख्यालय मिंस्क (बेलारूस) में है 
इसके सदस्यों में आर्मेनिया, अजरबैजान, बेलारूस, जॉर्जिया, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तुर्कमेनिस्तान ,उज़्बेकिस्तान, मालडोवा , रूस तथा यूक्रेन शामिल है

14. बिम्सटेक(BIMSTEC):: जून 1997 में Bangladesh India Myanmar Sri Lanka Thailand Economic Co-Orporation के नाम से इसकी स्थापना हुई उसका मुख्यालय बैंकॉक (थाईलैंड) में है 
इसकी स्थापना का उद्देश्य सदस्य  देशों के बीच आर्थिक सहयोग को सुदृढ़  करना है 
वर्तमान में इसके मूल सदस्यों बांग्लादेश, भारत, म्यानमार, श्रीलंका, थाईलैंड, के अलावा बिम्सटेक में नेपाल और भूटान भी शामिल है अब इसका नाम बदलकर BAY OF BENGA INITIATIVE FOR MULTISECTORAL TECHNICAL AND ECONOMIC CO-OPERATION हो गया है


15. एपेक(APEC):: यह एशिया पैसिफिक इकोनॉमिक कॉरपोरेशन नामक संगठन है जिसकी स्थापना 7 नवंबर 1989 को हुई थी इसका मुख्यालय सिंगापुर में है 
इसकी सदस्य  संख्या 12 है अमेरिका, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रिया , न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, ब्रूनेई, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड परंतु कुल 21 देशों की अर्थव्यवस्था इसकी सदस्य हैं 
इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग और बहुपक्षीय व्यापार में बुद्धि करना है


16. गल्फ सहयोग परिषद(GCC):: यह खाड़ी के देशों की सहयोग परिषद गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल है जिसकी स्थापना 25 मई 1981 को हुई थी 
इसके संस्थापक सदस्य बहरीन ,कुवैत ,ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात है इसका उद्देश्य आपस में आर्थिक एवं राजनीतिक सहयोग द्वारा क्षेत्र में सुधार और स्थायित्व पुख्ता करना है

17.MGC(Mekong Ganga Co-operation):: एमजीसी मेकॉन्ग गंगा कोऑपरेशन की स्थापना जुलाई 2000 में बैंकों में की गई थी एवं इसकी औपचारिक स्थापना 10 नवंबर 2000 को वियंतिन (लाओस) में वियंतिन घोषणा के साथ की गई 
इसके सदस्य हैं कंबोडिया, भारत, लाओस, वियतनाम, थाईलैंड और म्यानमार हैं 
इसका उद्देश्य गंगा मेकांग नदी बेसिन क्षेत्र में 6 सदस्य देशों में आपसी आर्थिक सहयोग की स्थापना है

18. शंघाई सहयोग संगठन:: इसकी स्थापना शंघाई चीन में 1996 में चीन, कजाकिस्तान, रूस, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान द्वारा शंघाई फाइव के नाम से की गई थी 
सन 2000 में उज्बेकिस्तान के शामिल होने पर इसका नाम शंघाई सिक्स हो गया परंतु अब इसे शंघाई सहयोग संगठन के नाम से जाना जाता है इसका उद्देश्य प्रजातीयता  और धार्मिक उन्माद के खिलाफ लड़ना तथा क्षेत्र में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है

19. ओपेक(OPEC):: यह Organizational of Petroleum Exporting Countries नामक संगठन है जिसकी स्थापना 1959 में बगदाद (इराक) में हुई इसका मुख्यालय विएना (ऑस्ट्रिया) में है 
इसके सदस्य देशों द्वारा कच्चे तेल के उत्पाद तथा दरों पर निरंतर रखना  प्रमुख उद्देश्य है 
वर्तमान में इसके सदस्य संख्या 13 है जिनमें अल्जीरिया, इक्वेडोर, गैबन, इंडोनेशिया, ईरान, कुवेत, लीबिया, नाइजीरिया, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अमीरात एवं वेनेजुएला शामिल है




विश्व के प्रमुख संगठन-1(Major Organizations of the World-1)

विश्व के प्रमुख संगठन-2(Major Organizations of the World-2)

"बचे हुए संगठन की जानकारी आप अगले पोस्ट में प्राप्त करेंगे धन्यवाद !!!!"
**For more information like this pleas visit our website dally and subscribe this website thank you**

     
                       
अक्तूबर 09, 2018

विश्व के प्रमुख संगठन-2(Major Organizations of the World-2)

विश्व के प्रमुख संगठन तथा उनकी जानकारी पार्ट -2


1.  अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) :: इसकी स्थापना जुलाई 1956 में हुई तथा इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है यद्यपि यह संसद विश्व बैंक से निकल रूप से संबंध है तथापि यह पृथक इकाई है इसका उद्देश्य विकासशील सदस्य राज्यों में निजी उद्योगों को वित्तीय सहायता देना है


2. अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (वर्ल्ड बैंक) :: इसकी स्थापना 1944 ईस्वी में ब्रिटेन वुड्स कॉन्फ्रेंस के साथ की गई जो विश्व के धनी एवं निर्धन देशों का प्रथम सम्मेलन था इसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है
विश्व बैंक चार संस्थाओं का समूह है
1.1945 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक

2.1956 में स्थापित अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम

3.1916 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय विकास संघ

4.1988 में स्थापित मल्टीलेटरल निवेश गारंटी एजेंसी

विश्व बैंक का प्रधान उद्देश्य पूंजी निवेश नियोजन की सुविधा देकर सदस्यों के प्रदेशों के पुनर्निर्माण एवं विकास में सहायता देना है यह निजी विदेशी पूंजी नियोजन को प्रोत्साहन देता है और सदस्य राज्यों को निजी पूंजी उपलब्ध ना होने पर उन्हें ऋण देता है
* यह सदस्य राज्य की आर्थिक सुविधाओं के विकास के लिए धन उधार देता है वर्तमान में इसके सदस्य देशों की संख्या 189 है

3.  संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO)::
एस की स्थापना जनवरी 1967 में हुई थी और इसका मुख्यालय विएना (ऑस्ट्रिया) में है
इस संगठन का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र संघ के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास से संबंधित कार्यक्रमों में समन्वय स्थापित करना है
यह विकासशील देशों में औद्योगिकरण तेज करने तथा उसे प्रोत्साहन देने वाली विशिष्ट एजेंसी है
यह सरकार तथा सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों को नीति परामर्श निवेश प्रोत्साहन तथा तकनीकी समर्थन द्वारा सहायता प्रदान करती है

4. अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र :: अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र अंकटाड एवं विश्व व्यापार संगठन के लिए तकनीकी सहयोगी संस्था के रूप में कार्य करता है यह विश्व व्यापार के विकास एवं वृद्धि में तकनीकी सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र ऐसे विकासशील देशों के साथ काम करता है जिनकी अर्थव्यवस्था परिवर्तन के दौर में  साथ ही यह उनके व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए आयात निर्यात पर सहयोगी नजर रखता है अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र के विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित है  उत्पादन एवं बाजार विकास , व्यापार सहयोगी सेवाओं का विकास , व्यापारिक संचार मानव संसाधन विकास , अंतरराष्ट्रीय खरीद एवं आपूर्ति प्रबंधन , अंतरराष्ट्रीय व्यापार वृद्धि के लिए आवश्यकता एवं कार्यक्रम रूपरेखा बनाना
 का मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में

5. खाद्य एवं कृषि संगठन :: इसकी स्थापना 16 अक्टूबर 1945 में खाद्य एवं कृषि संबंधी संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन क्यूबेक सिटी (कनाडा) के फलस्वरूप हुई संगठन को 14 दिसंबर 1946 को संयुक्त राष्ट्र संघ का विशिष्ट अभिकरण बनाया गया
इसका  उद्देश्य जीवन के स्तर को बढ़ाना खाद्य पदार्थों के उत्पादन तथा विवरण की तथा वितरण की क्षमता में वृद्धि करना ग्रामीण जनसंख्या की दशा में सुधार करना अर्थव्यवस्था में सुधार करना 2006 तक इसके सदस्यों की संख्या 189 थी इसके तीन भाग हैं 1.सम्मेलन , 2. काउंसिल 3.महानिदेशक यह संगठन सदस्यों की एक परिषद है जिसे विश्व खाद्य परिषद कहा जाता है खाद्य और कृषि संगठन खाद्य संकट की समस्या को हल करने में सतत प्रयत्नशील है इसका महानिदेशक 6 वर्ष के लिए चुना जाता है इसका मुख्यालय रोम इटली में है

6. विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) :: इस संस्था का संविधान 22 जुलाई 1946 को स्वीकृत हुआ था और इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई इसका उद्देश्य विश्व के देशों की आम जनता को स्वास्थ्य की उच्चतम दशा को प्राप्त करवाना है इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए यह संगठन अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य के कार्यों का संचालन एवं समन्वयमहामारी ओं एवं बीमारियों के उन्मूलन को प्रोत्साहित करना आहार पोषण निवास ग्रह और सफाई तथा काम करने की दशाओं को उन्नत करना है नवंबर 2006 तक इसके सदस्य 193 हैं इसके प्रमुख भाग है 1.असेंबली 2.कार्यकारी सभा 3.सचिवालय इसका मुख्यालय जेनेवा स्वीटजरलैंड में है


7. अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण :: इस अभिकरण की स्थापना यूनाइटेड नेशंस के संरक्षण में 29 जुलाई 1957 में हुई यह 7 दिसंबर 1944 के सिविल उड्डयन के शिकागो अभीसमय में हुई 4 अप्रैल 1947 को इसे संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन की समस्याओं का अध्ययन नागरिक उड्डयन के अंतरराष्ट्रीय मानदंड एवं नियम निश्चित करना इसका मुख्य उद्देश्य है इसके अतिरिक्त यह अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन की महासभा में अपनी रिपोर्ट सालाना प्रस्तुत करती है इसके कानून को 26 अक्टूबर 1956 को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में स्वीकृति  मिली इस अभिकरण का मुख्य उद्देश्य परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को प्रोत्साहित करना है विश्व भर में शांति स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए परमाणु उर्जा को द्रुत गति से व्यापक बनाना भी इसका उद्देश्य है 35 सदस्य बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और एक सचिवालय जिसका अध्यक्ष महानिदेशक होता है नवंबर 2006 तक अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण के 142 सदस्य थे


इसकी अनुसंधान प्रयोगशाला ऑस्ट्रिया  और मोनक्को  में है सैद्धांतिक भौतिक का अंतर्राष्ट्रीय केंद्र दृष्टि में 1964 ईस्वी में स्थापित हुआ था इसका संचालन यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण दोनों मिलकर करते हैं


8.संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम :: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम महासभा के 22 नवंबर 1965 के रेजोल्यूशन के फल स्वरूप अस्तित्व में आया इसका उद्देश्य अल्पविकसित देशों को यांत्रिक सहायता उपलब्ध कराकर आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से उन्नत करना था यूएनडीपी का निर्माण और यूएन स्पेशल फंड (UNSF) को मिलाकर किया गया संयुक्त राष्ट्र द्वारा तकनीकी सहायता के लिए दिया जाने वाला धन यूएनडीपी के माध्यम से ही दिया जाता है नंबर 2006 तक यूएनडीपी 166 से अधिक देशों में कार्यरत है

9. विश्व बौद्धिक संपदा संगठन :: विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की स्थापना 1883 में औद्योगिक संपदा संरक्षण पर पेरिस में हुए समझौते और 1886 में साहित्यिक तथा कलात्मक संरक्षण पर बर्न  में हुए समझौते के आधार पर की गई थी इसकी स्थापना के समझौते पर 1967 में स्टॉकहोम में 51 देशों द्वारा हस्ताक्षर हुए थे और यह अप्रैल 1970 में लागू हुआ 1974 में डब्ल्यू आई पी ओ(WIPO)  संयुक्त राष्ट्र का एक विशेष अभिकरण बना वर्तमान में विश्व संपदा संगठन में 183 सदस्य राष्ट्र हैं इस संगठन के प्रमुख कार्यों में रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहन देना प्रौद्योगिकी हस्तांतरण प्रक्रिया को सरल बनाना साहित्यिक व कलात्मक गतिविधियों के प्रसार द्वारा औद्योगिक एवं सांस्कृतिक विकास को गति देना बौद्धिक संपदा संरक्षण में सहायक चालू संधियों समझौतों को स्वीकृति एवं प्रोत्साहन देना राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा कानूनों के निर्माण में मदद करना तथा विकासशील देशों को विधिक एवं प्रौद्योगिकी संबंधी सहायता प्रदान करना शामिल है इसका मुख्यालय जेनेवा स्वीटजरलैंड में है





विश्व के प्रमुख संगठन-1(Major Organizations of the World-1)

विश्व के प्रमुख संगठन-3(Major Organizations of the World-3)

"बचे हुए संगठन की जानकारी आप अगले पोस्ट में प्राप्त करेंगे धन्यवाद !!!!"
**For more information like this pleas visit our website dally and subscribe this website thank you**

     
                       
अक्तूबर 06, 2018

विश्व के प्रमुख संगठन-1(Major Organizations of the World-1)


विश्व के प्रमुख संगठन तथा उनकी जानकारी पार्ट -

1. अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) ::  इसकी स्थापना 1947 में हुई और इसका मुख्यालय मोंट्रियल (कनाडा) में है 
इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय नागरिक वायु सेवा एवं उड्डयन के क्षेत्र में विश्व के विभिन्न राष्ट्रों में एक अंतरराष्ट्रीय सहमति को स्थापित करना एवं उसके सहयोग को बढ़ावा देना है

2.  विश्व डाक संघ (WPU) :: इसकी स्थापना 18 सो 74 में की गई थी और इसका मुख्यालय बर्न  (स्विजरलैंड) में है
 इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय डाक व्यवस्था में सुधार करना तथा उसे अधिक सक्षम बनाना है 

3. अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) ::  इसकी स्थापना 1934 में की गई और इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में है 
इस संगठन का उद्देश्य टेलीफोन रेडियो एवं दूरसंचार के अन्य साधनों के प्रयोग का समन्वय करना है एवं उनकी लागत सुरक्षा एवं कार्यान्वयन को एक समान रूप प्रदान करना है 

4. विश्व मौसम विज्ञान संगठन(WMO) :: इसकी स्थापना 1951 में हुई और इसका मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में हे  
इसका उद्देश्य मौसम के अध्ययन में विकसित विधियों का प्रयोग करना एवं मौसम पर सूचना के सामान्य प्रतिमान स्थापित करना है 



5. अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) :: इसकी  की स्थापना 1948 में हुई और इसका मुख्यालय लंदन (ब्रिटेन) में है 
इसका उद्देश्य समुद्री संचार में सुरक्षा को बढ़ावा देना तथा भेदभाव के समुद्री संचार के माध्यम से व्यापार को बढ़ावा देना है 

6. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) :: यह संयुक्त राष्ट्र के अभिकरण में सर्वाधिक व्रत एवं बहुपक्षीय विकास कार्यक्रमों से युक्त है इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है 
इसका उद्देश्य आर्थिक विकास एवं औद्योगिक विस्तार के कार्यक्रमों के लिए वित्तीय एवं तकनीकी सहायता देना है 

7. जनसंख्या नियंत्रण हेतु राष्ट्र कोष (UNFPA) :: यह 1967 में स्थापित हुआ और इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है |  इस संस्था का उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार नियोजन के कार्यक्रमों को समन्वित करना एवं उन्हें प्रोत्साहन देना है 


8. अंतरराष्ट्रीय शरणार्थी संगठन(UNHCR) :: इसकी  स्थापना 1948 में की गई और इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में है 
इसका उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों की सहायता करना है जिन्हें किसी कारणवश अपनी मातृभूमि छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़े यह संस्था ऐसे व्यक्तियों को संरक्षण प्रदान करती है और शरणार्थी समस्या को हटाने के लिए प्रयास करती है



9.संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल संकट कोष ::  द्वितीय विश्व युद्ध के उपरांत शिशुओं  को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इसकी स्थापना 1946 में संयुक्त राष्ट्र बाल आघात कोष  के रूप में की गई|  जिसे बाद में संशोधित करके संयुक्त राष्ट्र बाल संकट कोष  कर दिया गया यह अपने संक्षिप्त नाम यूनिसेफ (UNICEF) के रूप में लोकप्रिय है 130 राष्ट्रों का एक कार्यकारी मंडल इसका संचालन करता है यह एक अर्थशास्त्री संस्था है इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य एवं पोषण आदि कार्यक्रमों के माध्यम से बाल कल्याण कार्यों को प्रोत्साहन देना है इसके अतिरिक्त भूकंप बाढ़ आदि परिस्थितियों में शिशुओं और उनकी माताओं के लिए अपेक्षित सहायता करना है 1965 में इसे शांति का नोबेल पुरस्कार दान किया गया



"बचे हुए संगठन की जानकारी आप अगले पोस्ट में प्राप्त करेंगे धन्यवाद !!!!"
**For more information like this pleas visit our website dally and subscribe this website thank you**