पर्वत संबंधित जानकारी ( Mountain Related Information ) से सम्बंधित प्रश्न - GK Study

Breaking

पर्वत संबंधित जानकारी ( Mountain Related Information ) से सम्बंधित प्रश्न

पर्वत संबंधित जानकारी ( Mountain Related Information ) से सम्बंधित प्रश्न सभी प्रतियोगी परीक्षाओ (ssc , rrb group-d , rrb ntpc, ibps , banking exam , mppsc , cgpsc ,upsc , rpsc , state psc exam , vyapam exam   )के लिए उपयोगी तथा महत्वपूर्ण प्रश्न




प्रश्न.   जो भू-भाग अपने आस-पास के क्षेत्र से 2000 फुट से अधिक ऊँचा हो, पर्वत कहलाता है, किसने कहा है

उत्तर.   प्रो. फिच

प्रश्न.   लंबी व संकरी पहाड़ियों के क्रम क्या कहलाते हैं

उत्तर.   पर्वत कटक

प्रश्न.   पर्वत कटक का उत्तम उदाहरण कौन-सा है

उत्तर.   ब्लूरिज कटक (अप्लेशियन)

प्रश्न.   अनेक कटकों, शिखरों व घाटियों से युक्त पहाड़ियों का लंबा क्रम क्या कहलाता है

उत्तर.   पर्वत श्रेणी

प्रश्न.   विभिन्न युगों में भिन्न प्रकार से निर्मित लंबे व सँकरे पर्वत, जिनके मध्य पठार भी स्थित होते हैं, क्या कहलाते हैं

उत्तर.   पर्वत श्रृंखला/पर्वतमाला

प्रश्न.   पर्वत श्रृंखला का उदाहरण कौन-सा है

उत्तर.   एल्युशियन

प्रश्न.   एक ही युग में निर्मित लम्बाकार, समानांतर पर्वत श्रेणियों के समूह, जिनके मध्य घाटियाँ पाई जाती हैं, क्या कहलताते हैं

उत्तर.   पर्वत तंत्र

प्रश्न.   पर्वत तंत्र का उदाहरण कौन-सा है

उत्तर.   अप्लेशियन पर्वत समूह

प्रश्न.   किसी पहाड़ का सबसे ऊँचा प्रायः पिरामिड जैसा नुकीला अथवा गुम्बदाकार भाग क्या कहलाता है

उत्तर.   पर्वत शिखर

प्रश्न.   माउण्ट ब्लैक, एवरेस्ट, कंचनजंगा, एकांकागुआ, माउण्ट मैकिन्ले किसके उदाहरण हैं

उत्तर.   पर्वत शिखर


प्रश्न.   4 करोड़ वर्ष पूर्व कैम्ब्रियन तथा पूर्व कैम्ब्रियन युग में हुई पर्वत निर्माणकारी हलचलें क्या कहलाई

उत्तर.   चर्नियन हलचल

प्रश्न.   अरावली, धारवाड़, छोटानागपुर, कुडप्पा किसके अंतर्गत आते हैं

उत्तर.   चर्नियन हलचल

प्रश्न.   32 करोड़ वर्ष पूर्व सिल्यूरिन और डेवोनियन युगों के मध्य कौन-सी हलचलें हुई थी

उत्तर.   कैलीडोनियन

प्रश्न.   अप्लेशियन, यूरीगियन, वागलैंड, सहराई मोड़ और तारीमुण्डा पर्वतों का उद्भव किसके अंतर्गत हुआ था

उत्तर.   कैलीडोनियन हलचल

प्रश्न.   22 करोड़ वर्ष पूर्व कार्बन और पर्मियन युगों के मध्य कौन-सी हलचलें हुई थीं

उत्तर.   हर्सिनियन

प्रश्न.   पेन्नाइन, हार्ज, वास्जेज, ब्लैक फारेस्ट, थ्यानशान, अल्टाई, खिंगन, जुगेरिया, तारिम बेसिन, पूर्वी कार्डिलेरा पर्वतों का उद्भव किसके अंतर्गत हुआ था

उत्तर.   हर्सिनियन हलचल

प्रश्न.   3 करोड़ वर्ष पूर्व कौन-सी पर्वत हलचलें हुई

उत्तर.   अल्पाइन हलचल

प्रश्न.   रॉकी, एंडीज, एल्बुर्ज, जैग्रास, हिन्दुकुश, हिमालय, कराकोरम, अराकान पर्वतों का उद्भव किससे हुआ

उत्तर.   अल्पाइन हलचल

प्रश्न.   शैल परतों में अंतर्जात शक्तियों द्वारा वलन पड़ने पर कौन-से पर्वत उत्पन्न होते हैं

उत्तर.   वलित पर्वत

प्रश्न.   वलित पर्वतों को कितने वर्गों में रखा जता है

उत्तर.   प्राचीन व नवीन

प्रश्न.   प्राचीन वलित पर्वत कौन-से हैं

उत्तर.   अप्लेशियन, अरावली, विंध्याचल

प्रश्न.   नवीन वलित पर्वत कौन-से हैं

उत्तर.   रॉकीज, एण्डीज, आल्पस, हिमालय

प्रश्न.   आसपास के धंसे हुए भागों के मध्य ऊँचे उठे पर्वत क्या कहलाते हैं

उत्तर.   भ्रंशोत्थ

प्रश्न.   भ्रंशोत्थ के विपरीत, दो उठे हुए भागों के मध्य धंसा हुआ भाग क्या कहलाता है

उत्तर.   भू-भ्रंशघाटी

प्रश्न.   भूपटल पर भ्रंश या दरार के निर्माण से कौन-से पर्वत उत्पन्न होते हैं

उत्तर.   अवरोधी या ब्लॉक

प्रश्न.   पाकिस्तान में ब्लॉक पर्वत का महत्वपूर्ण उदाहरण कौन-सा है

उत्तर.   सॉल्ट रेंज

प्रश्न.   कौन-से पर्वत धरातल पर मलवा, लावा इत्यादि पदार्थों के संग्रह से उत्पन्न होते हैं

उत्तर.   संग्रहीत पर्वत

प्रश्न.   शास्ता एवं रेनियर संग्रहीत पर्वत कहाँ स्थित हैं

उत्तर.   अमेरिका

प्रश्न.   फ्यूजीयामा संग्रहीत पर्वत कहाँ स्थित है

उत्तर.   जापान

प्रश्न.   मेयान संग्रहीत पर्वत कहाँ स्थित है

उत्तर.   फिलीपाईन्स

प्रश्न.   कोटोपेक्सी संग्रहीत पर्वत कहाँ स्थित है

उत्तर.   इक्वेडोर

प्रश्न.   एकांकागुआ संग्रहीत पर्वत कहाँ स्थित है

उत्तर.   चिली

प्रश्न.   पोपोकैटीपेटल संग्रहीत पर्वत कहाँ स्थित है

उत्तर.   मैक्सिको

प्रश्न.   लासनपीक संग्रहीत पर्वत कहाँ स्थित है

उत्तर.   कैलिफोर्निया

प्रश्न.   पूर्व निर्मित किसी भी प्रकार के पर्वतों के अपरदन से उत्पन्न पर्वत क्या कहलाते हैं

 उत्तर.   घर्षित पर्वत


प्रश्न.   अमेरिका में कौन-से घर्षित पर्वत हैं

उत्तर.   ओजॉर्क



विश्व की सर्वोच्च पर्वत चोटियाँ | World’s Highest Mountain Peaks



प्रश्न.   पर्वत चोटी एवरेस्ट के पर्वतारोहण की प्रथम तिथि कौन-सी है

 उत्तर.   29 मई, 1953

प्रश्न.   एवरेस्ट पर्वत चोटी की ऊँचाई कितनी है

उत्तर.   8848 मीटर

प्रश्न.   पर्वत चोटी K2 गॉडविन ऑस्टिन के पर्वतारोहण की प्रथम तिथि कौन-सी है

उत्तर.   31 जुलाई, 1954

प्रश्न.   K2. गॉडविन ऑस्टिन पर्वत चोटी की ऊँचाई कितनी है

उत्तर.   8611 मीटर

प्रश्न.   पर्वत चोटी कंचनजंगा के पर्वतारोहण की प्रथम तिथि कौन-सी है

उत्तर.   25 मई, 1955


प्रश्न.   कंचनजंगा पर्वत की ऊँचाई कितनी है

उत्तर.   8586 मीटर

प्रश्न.   पर्वत चोटी लाओत्से के पर्वतारोहण की प्रथम तिथि कौन-सी है

उत्तर.   18 मई, 1956

प्रश्न.   लाओत्से पर्वत चोटी की ऊँचाई कितनी है उत्तर.   8501 मीटर

प्रश्न.   पर्वत चोटी मकालु के पर्वतारोहण की प्रथम तिथि कौन-सी है

उत्तर.   15 मई, 1955

प्रश्न.   मकालु पर्वत चोटी की ऊँचाई कितनी हैं

उत्तर.   8481 मीटर

प्रश्न.   पर्वत चोटी चो ओयू के पर्वतारोहण की प्रथम तिथि कौन-सी है

उत्तर.   13 मई, 1960

प्रश्न.   चो ओयू पर्वत चोटी की ऊँचाई कितनी है

उत्तर.   8201 मीटर

प्रश्न.   पर्वत चोटी धौलागिरि के पर्वतारोहण की प्रथम तिथि कौन-सी है

उत्तर.   9 मई, 1956

प्रश्न.   धौलागिरि पर्वत चोटी की ऊँचाई कितनी है

उत्तर.   8167 मीटर

प्रश्न.   पर्वत चोटी मनसालू के पर्वतारोहण की प्रथम तिथि कौन सी है

उत्तर.   19 अक्टूबर, 1954

प्रश्न.   मनसालु पर्वत चोटी की ऊँचाई कितनी है

उत्तर.   8156 मीटर

प्रश्न.   पर्वत चोटी नंगा पर्वत के पर्वतारोहण की प्रथम तिथि कौन-सी है

उत्तर.   3 जुलाई, 1953

प्रश्न.   नंगा पर्वत चोटी की ऊँचाई कितनी है

उत्तर.   8126 मीटर

प्रश्न.   पर्वत चोटी अन्नपूर्णा के पर्वतारोहण की प्रथम तिथि कौन-सी है

उत्तर.   3 जून, 1950

प्रश्न.   अन्नपूर्णा पर्वत चोटी की ऊँचाई कितनी है

उत्तर.   8091 मीटर

प्रश्न.   एंडीज-अर्जेन्टीना की अकांकागुआ पर्वत चोटी की ऊँचाई कितनी है

उत्तर.   6960 मीटर

प्रश्न.   अलास्का (अमेरिका) की मैकिन्ले पर्वत चोटी की ऊँचाई कितनी है

उत्तर.   6194 मीटर

प्रश्न.   सॉलीटेरी-तंजानिया की किलिमंजारो पर्वत की ऊँचाई कितनी है

उत्तर.   5888 मीटर

प्रश्न.   काकेशस सी.आई.एस की एल्ब्रुश पर्वत चोटी की ऊँचाई कितनी है

उत्तर.   5633 मीटर

प्रश्न.   अंटार्कटिका की विन्सन मैसिफ पर्वत चोटी की ऊँचाई कितनी है

 उत्तर.   5139 मीटर



दोस्तों यदि आप को इस जानकारी में कोई त्रुटि या कोई गलती लगे तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में बताएं तथा यह जानकारी  अच्छी लगे तो वेबसाइट को सब्सक्राइब   करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें



**For more information like this pleas visit our website dally and subscribe this website thank you**

1 टिप्पणी: